टीवी एक्ट्रेस बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील की जोड़ी फैन्स के लिए एक आदर्श जोड़ी है. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं. फैन्स को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद है. हाल ही में इस कपल ने अपनी शादी की 13वीं सालगिराह सेलिब्रेट की है.दोनों ने इस सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी. अब बरखा ने सोशल मीडिया पर एक और फोटो शेयर की है.जो काफी वायरल हो रही है.

बरखा ने इंद्रनील को गिफ्ट की कार

दरअसल बरखा ने इंद्रनील को सालगिराह पर एक कार गिफ्ट की है. जिसकी फोटोज उन्होंने फैन्स के साथ भी शेयर की है. इसके साथ ही बरखा ने मीडिया से भी इस बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि, इस गिफ्ट को सरप्राइज रखना उनके लिए बहुत ही मुश्किल था. क्योंकि ये कार उन्होंने तीन महीने पहले बुक करवाई थी. और इतने लंबे वक्त तक इंद्रनील से कुछ छुपा कर रखना बहुत ही मुश्किल काम है. बरखा ने बताया कि ये कार जब उन्होंने बुक करवाई तो कंपनी ने इसकी डिलीवरी 6-7 महीने में करने की बात कही लेकिन जब उन्होंने कार कंपनी को बताया कि ये एक गिफ्ट है तो उन्होंने इस प्रोसेस को जल्दी पूरा कर दिया.

कार लेकर 5 साल के बच्चे की तरह एक्साइटिड था इंद्रनील

बरखा ने आगे बताया कि इंद्रनील को ये कार बहुत पसंद थी और वो इसे खरीदने की भी सोच रहे थे लेकिन मैं चाहती थी कि मैं एनीवर्सरी पर उन्हें ये गिफ्ट दूं.ऐसे में ये सब कर पाना बहुत ही टफ था. लेकिन इसमें मेरी मदद मेरे खास दोस्त करणवीर मेहरा ने की. बरखा ने कार देखने के बाद इंद्रनाल के रिएक्शन पर भी बात की. उन्होंने बताया कि जब वो उन्हें कार गिफ्ट कर रही थी तो वो 5 साल के बच्चे की तरह एक्साइटिड थे. जो अपना फेवरेट खिलौना पाना के लिए बेताब था.

बता दें कि बरखा को आखिरी बार टीवी सीरियल शादी मुबारक में देखा गया था. और उन्होंने काम से एक लंबा ब्रेक ले लिया है. बरखा ने बताया कि वो फैमिली के साथ वक्त बीताना चाहती है. इसलिए ब्रेक ले रही है. लेकिन बहुत जल्द वो किसी अच्छे प्रोजेक्ट में जरूर काम करेंगी.

ये भी पढ़ें-

Fardeen Khan Transformation: वजन कम करके Fardeen Khan ने सभी को चौंकाया, एक गलती ने बर्बाद कर दिया था फिल्मी करियर

Birthday Celebration: अनुपम खेर ने अपने दोस्तों के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे, देखिए वीडियो