आर्यन खान अपने पिता की तरह ही फैंस के पसंदीदा हैं. हालांकि शाहरुख पूरी कोशिश करते हैं कि वो आर्यन और अपने बाकी दोनों बच्चों को भी लाइमलाइट से दूर ही रखें. लेकिन टैलेंट एक ऐसी चीज है जो सबका ध्यान खींचता है. ऐसा ही कुछ टैलेंट दिखा है आर्यन खान के अंदर. दरअसल हाल ही में आर्यन के एक गिटार परफॉर्मेंस से फैन्स को उनके म्यूजिक टैलेंट के बारे में पता चला है.
आर्यन खान ने बजाया गिटार
आर्यन खान का गिटार बजाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आर्यन गिटार बजा रहे हैं और चार्ली पुट का एक गाना भी गा रहे हैं. वीडियो के अंदर आर्यन अपनी दोस्त के साथ गाना गुनगुना रहे हैं. आर्यन के इस वीडियो को फैन्स ना सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि इस वीडियो पर लगातार प्रतिक्रिया आ रही हैं. वीडियो में आर्यन गिटार प्ले करते हुए बिल्कुल शाहरुख खान जैसे लग रहे हैं और 'जब तक है जान' फिल्म में निभाए गए किरदार के बेहद करीब लग रहे हैं.