Arbaaz Khan Divorce: Malaika Arora और अरबाज के तलाक पर जब Salim Khan से किया गया था सवाल तो मिला था ये जवाब
ABP Live | 18 Feb 2022 10:20 AM (IST)
Malaika Arora Divorce: मलाइका और अरबाज़ के तलाक पर एक बार मीडिया ने अरबाज़ के पिता सलीम खान (Salim Khan) से उनका रिएक्शन जानना चाहा था.
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
Malaika Arora Arbaaz Khan Divorce: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) आज साथ नहीं हैं. साल 2017 में इनका तलाक हो चुका है. हालांकि, एक समय मलाइका और अरबाज की जोड़ी को इंडस्ट्री का सबसे हॉट कपल कहा जाता था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अरबाज की शादी एक फोटोशूट के दौरान हुई थी. एक दूसरे को देखते ही यह दिल दे बैठे थे और कुछ साल की डेटिंग के बाद साल 1998 में इन्होंने शादी कर ली थी.
मलाइका और अरबाज के घर इस शादी से बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) का जन्म हुआ था. शादी के बाद एक लंबे समय तक इनके बीच सबकुछ ठीक चला लेकिन इसके बाद इनके बीच आपसी मनमुटाव और झगड़ों की खबरें बाहर आने लगी थी.
नतीजा ये हुआ कि शादी के पूरे 19 साल बाद यह दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. मलाइका और अरबाज के तलाक पर एक बार मीडिया ने अरबाज के पिता सलीम खान (Salim Khan) से उनका रिएक्शन जानना चाहा था. तलाक से जुड़े सवाल पर रियेक्ट करते हुए सलीम साहब ने कहा, ‘मैं एक राइटर हूं, आप मुझे किसी के लव अफेयर और ब्रेकअप को लेकर सवाल नहीं कीजिए, मैं अपने बच्चों की लाइफ में इंटरफेयर नहीं करता हूं’. आपको बता दें कि जब मलाइका और अरबाज का तलाक नहीं हुआ था तब एक चैट शो में मलाइका ने कहा था कि वे अगले जन्म में भी खान परिवार की बहू बनना चाहेंगी. मलाइका ने इस चैट शो में बताया था कि उनके ससुराल वाले बेहद सपोर्टिव हैं. बहरहाल, आज मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं. वहीं, अरबाज खान इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) के साथ सीरियस रिलेशन में हैं.