बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं, जबकि इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय के जरिए फैंस का दिल जीता है. उन्होंने कई फिल्मों में शानदार किरदार निभाए हैं, जिनमें से एक उनकी 2012 की फिल्म बर्फी है. प्रियंका को इस फिल्म में अपने अभिनय पर काफी गर्व है, जिसे उन्होंने कई बार अपने इंटरव्यू में व्यक्त किया है. वहीं, करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अनुष्का शर्मा से प्रियंका की इसी फिल्म को लेकर जिक्र किया था. इसी बात पर अनुष्का ने प्रियंका की तारीफ करते हुए बड़ा सवाल कर डाला. करण जौहर के चैट शो में अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ को प्रमोट करने के लिए पहुंची थीं. इस शो में अनुष्का शर्मा के साथ अनुराग कश्यप को भी देखा गया था. शो में करण ने अनुष्का से एक सवाल किया कि अगर वह प्रियंका से कोई सवाल पूछना चाहती है, तो वह क्या पूछना चाहेंगीं? इस पर अनुष्का ने कहा- मैं ये पूछना चाहती हूं कि फिल्म बर्फी के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिला तो क्या वो इस बात को लेकर दुखी होती हैं? और मुझे लगता है कि ये फिल्म उनके करियर की सबसे अच्छी फिल्म थी और किरदार भी. आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा के करियर में फिल्म 'बर्फी' काफी मायने रखती हैं. भले ही एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला हों लेकिन ये फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त हिट फिल्म साबित हुई थी. वहीं फिल्म बर्फी को फिल्मफेयर में 13 नॉमिनेशन मिले थे.