Anupamaa: 'अनुपमा' स्टार प्लस का सबसे हाई रेटिंग देने वाला टीवी सीरियल है. अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में वह एक्स हस्बैंड यानी वनराज शाह का घर छोड़ देती है. परिवार से अलग होने और सम्मान पर ठेस लगने के कारण अनुपमा टूटी गई होती है. ऐसे में शो में एक बच्चे की एंट्री होती है. बच्चा श्रीकृष्ण के रूप में दिखाई देता है. कान्हा के रूप में आया यह बच्चा अनुपमा को गले लगा लेता है और उसे सब ठीक होने का संदेश देता है. इसी के साथ बच्चा कहता है कि मैं तुम्हारे साथ हूं अनुपमा. 

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में एक मुस्लिम बच्चा फैंसी ड्रेस कांपिटिशन में भाग लेने के लिए श्री कृष्ण बनता है. बच्चा अपनी मासूमियत में अनुपमा से कहता है मेरी अम्मी कहती हैं कि सब ठीक हो जाएगा. अनुपमा के ताजे एपिसोड में सेक्यूलरिजम की मिसाल पेश करते हुए समाज में एक बेहतर संदेश देने का प्रयास किया गया है. 

अनुपमा सीरियल के फैंस का मानना है कि अब उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है. अनुपमा अपनी सास, एक्स हसबैंड, वनराज की पत्नी काव्या और अपने बड़े बेटे तोशू के तानों से परेशान होकर घर छोड़ने का फैसला ले लती है. सास को मां मानने वाली अनुपमा के चरित्र पर जब लांछन लगाए जाते हैं तो वह घर छोड़ने पर मजबूर हो जाती है. वहीं अनुपमा के घर छोड़ने के फैसले में बापू जी उसका साथ देते हैं. अनुपमा इन सबके बाद घर से निकल पड़ती है और जिंदगी के नय सफर को तय करने की ठानते हुए अलग रहने का फैसला लेती है. 

अनुपमा के घर छोड़ने के बाद अब उनका अनुज कपाड़िया के साथ लव एंगल देखने को मिल सकता है. ऐसे में अनुपमा की स्टोरी एक नया ट्रैक पकड़ सकती है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुपमा में जल्द एक नई एंट्री होने वाली है. जो अनुपमा और अनुज कपाड़िया के रोमांस का कांटा बन सकती है. 

ये भी पढ़ें:

कोई 9 करोड़ तो कोई 4 करोड़, इतनी महंगी कारों की शान से सवारी करते हैं ये साउथ इंडियन स्टार्स 

Bollywood Films Release: 2021 के खत्म होने से पहले 'Sooryanshi' और 'Antim' समेत ये बड़ी फिल्में मचाएंगी धमाल