हर बॉलीवुड सेलेब की तरह अनन्या पांडे (ananya panday) भी घूमने फिरने की शौकीन हैं और इन दिनों उन्हें याद सता रही है खूबसूरत शहर उदयपुर की. सोचो के झीलों का शहर हो...लहरों पे अपना एक घर हो...अनन्या पांडे (ananya panday) की खूबसूरत तस्वीरें इसी गाने की याद दिला रही हैं. पहाड़ और झीलों से घिरा ये शहर वाकई बेहद खूबसूरत है.
अनन्या पांडे (ananya panday) ने अपने इंस्टाग्राम पर ये लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उदयपुर की खास झलकियां उन्होंने दिखाई है. अगर आप सोच रहे हैं कि अनन्या इन दिनों उदयपुर घूमने निकली हैं तो ऐसा नहीं है बल्कि अनन्या ने ये थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर इस खूबसूरत वेकेशन को याद किया है.
इन तस्वीरों और कुछ वीडियो को शेयर करते हुए अनन्या पांडे ने लिखा कि वो उदयपुर के इस खूबसूरत जादुई समय को याद कर रही हैं.
ईशान संग अफेयर को लेकर हैं चर्चा मेंअनन्या पांडे (ananya panday) इन दिनों केवल अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ही नहीं बल्कि लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. अनन्या का नाम ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) संग काफी समय से जुड़ रहा है. दोनों खाली पीली फिल्म में साथ दिखे थे जिसके बाद से ही इनके रिलेशनशिप में होने की चर्चा है. वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने ईशान खट्टर की जमकर तारीफ की है. उन्होने ईशान को अब तक का बेस्ट को स्टार बताया और उनके साथ आगे भी काम करने की इच्छा जाहिर की. हाल ही में शाहिद कपूर के जन्मदिन पर अनन्या, ईशान, मीरा और शाहिद की एक साथ आई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं.
वहीं एक लाइव चैट सेशन में उनके ईशान संग रिलेशन को लेकर सवाल किया तो पहले तो उन्होने सवाल को अनसुना करने की कोशिश की लेकिन फिर उन्हें इसका जवाब देना ही पड़ा. इस दौरान उन्होने ईशान का नाम तो नहीं लिया लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ये जरूर कुबूल किया कि वो सिंगल नहीं हैं एक खूबसूरत रिलेशन में हैं.
