अमिताभ को 'सदी के महानायक' के अलावा 'बिग बी' और 'शहंशाह' के नामों से भी जाना जाता है. खुदा गवाह अमिताभ की एक शक्तिशाली फिल्म है. फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी. भारत सहित फिल्म की शूटिंग नेपाल, भूटान और अफगानिस्तान में की गई है. जब फिल्म की शूटिंग अफगानिस्तान में हो रही थी, उस समय अफगानिस्तान के आधे सुरक्षा तंत्र अमिताभ बच्चन की सुरक्षा कर रहे थे.

अमिताभ बच्चन के लिए 'खुदा गवाह' की शूटिंग काफी अलग अनुभव लेकर आई थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'इस रोमांटिक फिल्म का इमोशनल बेस था और रूटीन से हटकर मैं कुछ चेंज चाहता था इसलिए मैंने यह फिल्म की. श्रीदेवी के साथ फिल्म में काम करने को लेकर यह खबरें थीं कि दोनों के बीच इंटेंस कंपटीशन था.'

इस बात पर अमिताभ बच्चन ने कहा था, 'हाँ बहुत कंपटीशन था और इसी बात का बहुत प्रभाव भी पड़ा था. प्रतिस्पर्धात्मक को-स्टार की वजह से आप हमेशा अपना बेस्ट दे पाते हैं. मेरी पिछली फिल्मों में असरानी और अमजद खान बेहद कीमती थे. वह मुझे अपने घुटनों पर रखते थे. श्रीदेवी के साथ काम करने का अनुभव भी बेहतरीन था.'

'इंकलाब' और 'आखिरी रास्ता' में जब मैंने उनके साथ काम किया था तो तब के बाद से उनमें खुदा गवाह तक काफी बदलाव आ गया था. वह अभिनेत्री के तौर पर काफी बदल गई हैं. बहुत ही कॉन्फिडेंट हो गई थीं. मेरे ख्याल से कैमरे के सामने आते ही उन्हें कुछ हो जाता है. वह शेरनी की तरह हो जाती हैं और तब वह 'खुदा गवाह' में बेहद खूबसूरत लगती हैं.