आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पावरफुल कपल्स में से एक हैं.  दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. आलिया और रणबीर की शादी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. आलिया और रणबीर की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आलिया और रणबीर की पहली मुलाकात बहुत खास थी. आलिया पहली ही मुलाकात में रणबीर को दिल दे बैठी थीं. आज आपको आलिया और रणबीर की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं जो बहुत ही कम लोगों को पता है.

इस तरह हुई थी मुलाकातआलिया भट्ट की रणबीर कपूर से पहली मुलाकात 11 साल की उम्र में हुई थी. उस समय आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के लिए ऑडिशन देने के लिए गई थीं. जिसे रणबीर असिस्ट कर रहे थे. आलिया ने कहा था कि जब मैंने रणबीर को पहली बार स्क्रीन पर देखा था तो उसी दिन मैंने फैसला कर लिया था कि मैं उनसे शागी करुंगी.  उस समय मैं स्वीट लिटिल गर्ल थी. 

हमेशा से रणबीर को करती थीं प्यारआलिया भट्ट ने अक्सर अपने इंटरव्यू में रणबीर कपूर को अपना क्रश बताया है. आलिया ने कहा था कि मैंने हमेशा रणबीर से प्यार किया है. बर्फी के बाद मैं उनसे और प्यार करने लगी थी. वह मेरे सबसे बड़े क्रश हैं और हमेशा रहेंगे.

ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुआ प्यारकिस्मत इन दोनों को साथ ले आई. दोनों को अयान मुखर्जी अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए साथ लेकर आए. ब्रह्मास्त्र के सेट पर आलिया और रणबीर एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे. 

सोनम कपूर के रिसेप्शन में आए साथरणबीर और आलिया के अफेयर की खबरें सुर्खियों का हिस्सा बन गई थीं. आलिया और रणबीर दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को कभी एक्सेप्ट नहीं किया और ना ही इससे मना किया. अचानक से सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन पर साथ में पब्लिक अपीयरेंस से आलिया और रणबीर ने सभी को चौंका दिया था. उसके कुछ समय बाद ही दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होने लगे थे.

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: आलिया भट्ट को शादी पर खास तोहफा देंगे करण जौहर, सामने आई ये Details!

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: जूते चुराई के लिए रणबीर कपूर ने बनाया है ये बजट, आलिया की सहेलियों को देंगे इतने पैसे!