Alia Bhatt ने यूं इशारों-इशारों में ज़ाहिर कर दी Ranbir Kapoor के लिए अपनी चाहत
एबीपी न्यूज़ | 02 Feb 2021 09:15 PM (IST)
हाल ही में वह इन्स्टाग्राम पर 'True or False' सेशन करती नज़र आईं. इस सेशन की खास बात ये रही कि इस दौरान आलिया रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कई हिंट दिए.
बॉलीवुड की यंग जनरेशन की सबसे हिट एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट(Alia Bhatt) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. हाल ही में वह इन्स्टाग्राम पर 'True or False' सेशन करती नज़र आईं. इस सेशन की खास बात ये रही कि इस दौरान आलिया रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कई हिंट दिए. आलिया ने ना सिर्फ ये बताया कि अब उनके पास डॉग्स हैं बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें 8 से प्यार है जो कि रणबीर कपूर का फेवरेट नंबर है. इस 'True or False' सेशन में आलिया ने वर्कआउट हैबिट्स, खाने-पीने की आदतों के साथ कई चीज़ों पर बात की.जब उनसे पूछा गया कि बिल्लियों से ज्यादा उन्हें डॉग्स पसंद हैं तो उन्होंने कहा नहीं, ये सच नहीं, मुझे बिल्लियाँ पसंद हैं क्योंकि मेरे पास बिल्लियाँ हैं लेकिन मुझे डॉग्स भी पसंद हैं क्योंकि मेरे पास डॉग्स भी हैं. इससे साफ है कि आलिया रणबीर के डॉग्स लिओनेल और निडो को अपने डॉग्स बता रही थीं.पिछले दिनों उन्होंने इन डॉग्स के साथ खेलते हुए अपनी फोटो भी पोस्ट की थी. इसके बाद जब आलिया से पूछा गया कि क्या आपको 8 पसंद है तो आलिया ने इसे सच बताते हुए दोनों हाथ से दिल बनाया और इशारों-इशारों में रणबीर को लेकर अपने प्यार का इज़हार किया. इसे रणबीर से जोड़कर इसलिए देखा जा रहा है क्योंकि पिछले साल आलिया ने रणबीर को हैप्पी बर्थ डे 8 लिखकर बधाई दी थी. रणबीर 8 को अपना लकी नंबर मानते हैं और अक्सर उन्हें फुटबाल जर्सी पहने खेलते देखा जाता है जिसपर 8 नंबर है.