5 जनवरी को दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपना जन्मदिन मनाया. इस मौके पर कोई बिग सेलिब्रेशन तो नहीं हुआ लेकिन दीपिका ने खास दोस्तों और करीबियों को अपने बर्थडे की ट्रीट जरुर दी. वहीं इस खास मौके पर खास गेस्ट भी पहुंचे और वो थे आलिया भट्ट(Alia Bhatt) और रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor). यूं तो दोनों की मौजूदगी ही चर्चा का विषय थी लेकिन उससे भी ज्यादा अब चर्चा आलिया की ड्रेस और उसकी कीमत की हो रही है. आलम ये है कि दीपिका की पार्टी में दीपिका की ड्रेस से ज्यादा आलिया के आउटफिट के चर्चे हैं. 
कैसा था आलिया का लुकआलिया भट्ट दीपिका पादुकोण की बर्थडे पार्टी में ब्लैक आउटफिट में नज़र आई थीं. उन्होंने ब्लैक डेनिम के साथ ब्लैक ब्रालेट पहना हुआ था. और वो इस ड्रेस मे खूब जच रही थीं. ब्रालेट के स्लीव्स का डिज़ाइन भी खूब था. यही कारण था कि आलिया की ड्रेस के चर्चे इस वक्त खूब हो रहे हैं. वहीं जब आप इस ब्रालेट का रेट सुनेंगे तो और भी खुश हो जाएंगे. क्योंकि ये ब्रालेट इतना महंगा नहीं है कि इसे आप खरीद न सके. जी हां...मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये ब्रालेट केवल 4 हज़ार रुपए का है. जिसे आप भी आसानी से खरीद सकते हैं. वहीं ड्रेस के साथ आलिया ने ब्लैक बैग भी कैरी किया था. 
इस लुक में नज़र आई थीं बर्थडे गर्लवहीं बर्थडे गर्ल यानि दीपिका पादुकोण की बात करें तो एक्ट्रेस ने भी ब्लैक कलर को ही चुना. उन्होंने ब्लैक लेदर की पैंट और ब्लैक स्वेटशर्ट पहना था तो वहीं रणवीर सिंह ब्लैक स्वेटशर्ट और ब्लू डेनिम में नज़र आए. वहीं रणबीर कपूर भी इस खास मौके पर हैंडसम हंक बनकर पहुंचे थे. ब्लैक जींस के साथ व्हाइट शर्ट गजब ढा रही थी. वो काफी हैंडसम लग रहे थे. वहीं आलिया और रणबीर ने इस मौके पर फोटोग्राफर्स को खूब पोज़ भी दिए थे.  ये भी पढ़ें ः Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की पुरानी ‘सोनू’ की बिकिनी फोटोज़ वायरल, गोवा बीच पर क्लिक की तस्वीरें