टीवी रियलिटी शो ‘लॉकअप’ के कंटेस्टेंट अली मर्चेंट हाल ही इस शो से एलिमिनेट हुए हैं. शो से बाहर आने के बाद अली ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि वे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और शो की कंटेस्टेंट सारा खान का चेहरा भी नहीं देखना चाहते हैं. असल में अली मर्चेंट के बारे में अक्सर यही कहा जाता है कि एक्स गर्लफ्रेंड सारा खान के चलते ही शो में उनकी एंट्री हुई थी.
इंटरव्यू के दौरान अली मर्चेंट ने कहा कि, ‘मैं अपनी ओवरऑल जर्नी से बेहद खुश हूं, शो की शुरुआत में मुझे ऐसा लगा था कि मैं अकेला पड़ गया हूं और सब मुझे जज कर रहे हैं. हालांकि, धीरे-धीरे बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ मेरा बॉन्ड मजबूत हुआ और सबसे बड़ी बात मैं ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब रहा’.
यह भी पढ़ें
IN PICS: डांस क्लास से निकली अनन्या पांडे को बच्चों ने घेरा, एक्ट्रेस का रिएक्शन जीत लेगा आपका दिल
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने शेयर की पीएम मोदी की बच्चे के साथ वीडियो, कहा- दिल खुश हो गया...
