एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa shinde) टीवी के पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं!' से चर्चा में आई थीं. इस शो में शिल्पा के भोले-भाले किरदार को खूब तारीफें मिली थी, जिसके बाद शिल्पा 'बिग बॉस' के 11वें सीजन के दौरान सुर्खियों में आईं. वहीं, इस शो को जीतने के बाद शिल्पा को पसंद करने वालों की तादात बढ़ गई है. इसके अलावा बात करें शिल्पा के स्टाइल की तो पहले से उनका लुक काफी बदल गया है. उन्होंने कई बार साबित किया है कि वो सिर्फ इंडियन ही नहीं बल्कि हर तरह के आउटफिट्स में खूबसूरत लग सकती हैं.
शिल्पा ने यहां एक ब्लश पिंक ड्रेस पहनी थी जिसपर फ्लोरल प्रिंट और एक लंबी ट्रेन थी. बंधे बाल और स्मोकी आइज ने उनके इस लुक में चार चांद लगा दिए.
शिल्पा यहां चैक्ड ड्रेस में कैजुअल लुक दे रही हैं. इस ब्राउन ड्रेस के साथ शिल्पा ने चश्मा लगाया हुआ है. परफेक्ट मेकअप और पोनीटेल के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को रॉक किया.
आखिर में बात करते हैं हमारे फेवरेट लुक की जिसमें शिल्पा ने एक ग्रीन कलर का गाउन पहना है. प्लंजिंग नेकलाइन और मैसी हेयर ने उनके इस लुक को और क्लासी बनाया.