अगर कोई एक एक्सेसरी है जिसके बिना बॉलीवुड (Bollywood) की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas)का कोई भी आउटफिट पूरा नहीं होता है, तो वह है सनग्लासेस. मौसम कोई भी हो, पीसी अपने स्टाइल के साथ कोई भी समझौता नहीं करतीं. वो अक्सर शूटिंग के दौरान और रेड कार्पेट पर अपने स्टाइलिश फ्रेम्स के कलेक्शन से फैंस का दिल जीत ही लेती हैं.

 प्रियंका ने एक पिंक शेड के सनग्लासेस पहने थे जो स्टाइल के साथ-साथ एक्ट्रेस का धूप से भी बचाव कर रहे थे. पीसी अक्सर अपनी ड्रेस से मैच करते हुए चश्मे ही कैरी करती हैं.

साड़ियों के साथ सनग्लासेस हर कोई कैरी नहीं करता लेकिन प्रियंका की बात कुछ और ही है. दिवा ने एक गुलाबी रंग की सब्यसाची साड़ी से मैच करता हुआ ओवरसाइज़ सनग्लास पहना था. स्टेटमेंट डायमंड इयररिंग्स के साथ एक्ट्रेस ने इस क्लासी लुक को पूरा किया था.

ऐसा लगता है कि पिंक प्रियंका चोपड़ा जोनस का पसंदीदा रंग है. वो अक्सर टिंटेड सनग्लासेस पहने दिखाई देती हैं. रेड कार्पेट इवेंट हो या किसी फिल्म का प्रमोशन पीसी अपनी आखों का खूब ख्याल रखती हैं.

पिंक के अलावा यैलो टिंटेड सनग्लासेस भी पीसी का फेवरेट है. पीसी ने एक आरामदायक ड्रेस के साथ इस धूप के चश्मे को पेयर किया और अपने लुक को पूरा किया.

प्रियंका के पास किसी भी शेड की कमी नहीं है. उनके पास सनग्लासेस का अच्छा-खासा कलेक्शन है जिनमें से एक है ये स्काई ब्लू टिंटेड रिमलेस सनग्लासेस जो पीसी के आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है.

यह भी पढ़ेंः

Kriti Sanon से लेकर Deepika Padukone तक, इन अभिनेत्रियों ने yellow sarees को बनाया इस वेडिंग सीजन के लिए अपना फेवरेट