Karan Mehra remember Son Kavish: टेलीविजन एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) की निजी जिंदगी इस वक्त किस दौर से गुजर रही है वो अब किसी से छिपा नहीं है. कुछ महीने पहले निशा रावल (Nisha Rawal) ने पति करण के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद इनकी निजी जिंदगी के कई पहलू सबके सामने आ गए. पति पत्नी के बीच विवाद के बाद निशा रावल (Nisha Rawal) बेटे के साथ करण मेहरा से अलग रह रही हैं. वहीं करण बेटे कविश (Kavish) से दूर होकर दिन गिन रहे हैं. बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वो 100 दिनों से बेटे से दूर हैं और उन्हें लाडले की याद आ रही है.
शेयर की इमोशनल पोस्टकरण मेहरा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – मुझे तुम्हारी याद आती है बेटा. उम्मीद है जल्द ही मिलेंगे. ताकि मैं तुम्हें हर बुराई से बचा सकूं. इस वीडियो में करण मेहरा बेटे के साथ दिखाई दे रहे हैं. ये थ्रोबैक वीडियो है जब कविश काफी छोटे थे. इसमें वो गिरने वाले होते हैं कि तभी करण बेटे को पकड़ लेते हैं और वापस उन्हें ऊपर चढ़ा देते हैं.
शादीशुदा जिंदगी में मचा है बवालकरण मेहरा और निशा रावल ने लव मैरिज की थी दोनों शादी से पहले 6 सालों तक रिलेशनशिप में थे. लेकिन फिर कुछ सालों बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा. इसका खुलासा कुछ महीनों पहले तब हुआ जब निशा रावल ने करण मेहरा के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कर दिया. निशा ने करण पर मारपीट करने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. जिसके बाद से ही दोनों अलग अलग रह रहे हैं. फिलहाल बेटा कविश निशा रावल के साथ है और निशा करण से बेटे को मिलने नहीं दे रहीं. आपको बता दें कि करण मेहरा को फेम ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से मिला था जिसमें उन्होंने आदर्श बेटे का रोल निभाया था.
ये भी पढ़ेंः Karan Mehra से एलिमनी नहीं चाहती Nisha Rawal, बोलीं- मैं एक इंडिपेंडेंट लड़की हूं और बेटे की अकेले करूंगी देखभाल