बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के हौसले की तारीफ की है. साथ ही एक्टर ने बताया है कि जब उन्होंने सिराज को उनके पिता की कब्र पर देखा तो वो इमोशनल हो गए.
अपने ट्विटर पर सिराज की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''सिराज तुम्हें पूरा भारत प्यार करता है. नाज़ है तुझ पर, दिल पर वालिद की मौत का सदमा लिए तुम वतन की आन के लिए मैच खेलते रहे. और ेक उन्होंने जीत वतन के नाम दर्ज कर के लौटे. कल तुझे अपने वालिद की कब्र पर देखकर मन भर आया. जन्नत नसीब हो उन्हें!''
सिराज की तस्वीरें देख लोग भावुक हैं. सिराज पर पूरा देश गर्व जता रहा है. सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार उनके दुख की घड़ी में साथ खड़े दिख रहे हैं.
गाबा में पांच विकेट लेकर पिता को दिया था ट्रिब्यूट
गाबा में भारत की ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे सिराज ने पांच विकेट लेकर अपने मरहूम पिता को ट्रिब्यूट दिया था. उन्होंने दूसरी पारी में पांच विकेट लेने के बाद अपने दोनों हाथ ऊपर करके पिता को श्रद्धांजलि दी थी. उनका यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
यह भी पढ़ें-
अक्षय कुमार सहित इन सेलेब्स ने राम मंदिर के लिए डोनेशन का ऐलान किया, जानिए कितनी राशि दान में दे रहे
