बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान बुधवार को अपने बच्चों जुनैद खान और इरा खान के साथ बांद्रा के एक कैफे में पोस्ट लंच पर स्पॉट किए गए. तीनों ने रेस्तरां से बाहर निकलने से पहले पपराज़ी के लिए पोज़ दिया. आमिर खान, जुनैद और ईरा सभी ने COVID-19 की वजह से एहतियात बरतते हुए देखा गया. सभी ने  फेस पर मास्क पहना हुआ था. आमिर खान ने नीले रंग की टी शर्ट पहनी थी, वो एक कैजुअल लुक में दिखाई दिए. वहीं इरा ने पीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग की शॉर्ट्स पहनी हुई थी जबकि जुनैद ने ब्लैक शर्ट और कॉटन पैंट में सेमी-कैज़ुअल लुक चुना.

मिस्‍टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों फिल्म 'कोई जाने ना' के गाने 'हरफनमौला' को लेकर चर्चा में हैं. गाने में एली अवराम, आमिर खान के साथ हैं और दोनों की कैमिस्‍ट्री देखने लायक है. वहीं अमीर खान अपने बच्चों संग बेहद खुश नजर आए. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आमिर खान अपने बच्चों की तरह ही लग रहे हैं.

आमिर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमे उन्होंने ‘कोई जाने ना’ के लिए फिल्म निर्माताओं को शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वास्तव में 'कोई जाने ना' के गाने 'हरफनमौला' की शूटिंग के दौरान उन्हें खूब मजा आया.