बॉलीवुड में एक बार फिर से रीमेक का ट्रेंड दिखाई दे रहा है. ऐसी ही फिल्मों में एक है विक्रम वेधा. फैन्स काफी वक्त से इस प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं. निर्देशक नीरज पांडेय ने इस फिल्म के मेकिंग राइट्स खरीदे हैं और प्री प्रोडक्शन की तैयारी भी शुरू की जा चुकी है.

फिल्म के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद आमिर खान थे और उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच भी किया गया था. वहीं फिल्म में पुलिस अफसर के किरदार के लिए सैफ अली खान को साइन किया गया था. लेकिन ऐन वक्त पर आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे. जिसके बाद मेकर्स को फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को तय करना पड़ा.

आमिर खान ने छोड़ी फिल्म विक्रम वेधा

तमिल फिल्म विक्रम वेधा में आर. माधवन और विजय सेतुपति ने काम किय था और ये तमिल में सुपरहिट रही थी. खबरों के मुताबिक विक्रम वेधा की रीमेक में एशियन ऑडियंस को सिनेमाघरों तक लाने वाले सारे फैक्टर्स मौजूद हैं. चीन में बॉलीवुड फिल्में काफी अच्छी कमाई करती हैं. कहा जा रहा है कि आमिर खान स्क्रिप्ट में चीनी मार्केट के मुताबिक बदलाव के इच्छुक थे. लेकिन भारत-चीन के रिश्तों में आई खटास ने इस प्रोजेक्ट को भी अधर में अटका दिया. और आमिर खान ने भी प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिए.

आमिर खान करना चाहते थे स्क्रिप्ट में बदलाव

सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के मुताबिक आमिर को ये प्रोजेक्ट काफी पसंद आया था. लेकिन आमिर खान स्क्रिप्ट में बदलाव चाहते थे. ताकि उनकी फिल्म चीन में भी बंपर कमाई कर सके. लेकिन तभी भारत-चीन में लड़ाई हो गई और उन्होंने विक्रम वेधा नहीं करने का फैसला लिया. वहीं 'विक्रम वेधा' रीमेक के मेकर्स अब ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म पर जल्द ही काम शुरू करने जा रहे हैं. फिल्म में सैफ अली खान और ऋतिक का आमना-सामना देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

https://www.abplive.com/entertainment/kareena-kapoor-revealed-sharmila-tagore-is-yet-to-meet-her-grandson-1901786/amp

https://www.abplive.com/entertainment/pratik-gandhi-on-the-big-bull-said-comparing-me-with-abhishek-bachchan-is-not-fair-1901756/amp