आमिर भले ही संजीदा से अलग हो गए हो लेकिन सोशल मीडिया पर आजकल काफी एक्टिव नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो एक मिस्ट्री वुमन के साथ नजर आ रहे हैं. आमिर की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.फोटोज को देख के फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि ये उनकी पत्नी पत्नी संजना शेख ही है.
मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे आमिर अली
आमिर की शेयर की गई इन फोटोज में वो नीले कलर की शर्ट में दिखाई दे रहे हैं और उनकी पार्टनर रेड टॉप और येलो शॉर्ट्स में नजर आ रही है. लेकिन फोटो की खास बात ये है कि इसमें लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा, और इसी से उनके फैन्स ये अंदाजा लगा रहे हैं कि उनके साथ संजीदा शेख ही है. साथ ही कई यूजर्स इन फोटो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.
आमिर ने लिखा मजेदार कैप्शन
इस फोटो को शेयर करते हुए आमिर ने लिखा, ‘शह्ह्ह्ह्ह्.’ जिसके बाद लोगों के दिलों में लड़की को जानने की उत्सुकता और बढ़ गई. वहीं दूसरी फोटो में आमिर मिस्ट्री गर्ल को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं. लेकिन इसमें भी उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा. आमिर की इन फोटोज पर एक यूजर ने लिखा कि, "मैं आपके लिए खुश हूं आमिर आप सभी खुशी के हकदार हैं."
संजीदा भी सोशल मीडिया पर रहती है एक्टिव
वहीं दूसरी बात करें संजीदा की तो वो भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिल रहती है. और फैन्स के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती है.
ये भी पढ़ें-
Video: बिना वीजा दुबई पहुंचे विवेक ओबेरॉय, एयरपोर्ट पर फंसे मुश्किलों में, देखें वीडियो
क्यों बिग बी की बेटी को चिट्ठी लिखा करते थे आमिर खान , अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा