दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों ड्रग्स के कारण काफी सुर्खियों में हैं. लेकिन हम यहां रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण के खूबसूरत आशियाने के बारे में बात करेंगे.

रणवीर और दीपिका का घर उनकी ही तरह काफी स्टाइलिश और खूबसूरत है. घर का एक-एक कोना बहुत ही शानदार है. इस घर को देखकर साफ पता चलता है कि इन दोनों स्टार्स ने अपने घर को सजाने में काफी मेहनत की है.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई में एक बड़े से फ्लैट में रहते हैं जहां वो इन दिनों काफी वक्त बिता रहे हैं. दीपिका-रणवीर अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने खूबसूरत आशियाने की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

दोनों ने अपने घर की सजावट के लिए पेस्टल और एक्लेक्टिक कलर्स का चुनाव किया है जो इस घर को एक फंकी और रेट्रो वाइब देता है. उनकी किचन में पूरी तरह से सफेद रंग और उसी रंग के फर्नीचर का इस्तेमाल किया गया है.

इस घर में एक बड़ी सी बालकनी भी है जिसे दीपिका और रणवीर ने आउटडोर प्लॉट्स और फर्नीचर से और खूबसूरत बनाया है. लॉकडाउन के दौरान दीपिका और रणवीर ने अपनी रसोई में भी काफी वक्त बिताया है.

ये तो हम सभी जानते हैं कि ये कपल बहुत फूडी है. दीपिका को भी नए-नए तरीके का खाना बेहद पसंद है वहीं रणवीर को खाने के बाद मीठा खाना पसंद है.