नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं. अक्षय के एक फैन्स ने उनका स्केच बनाया है. जो अभिनेता को भी बेहद पसंद आया है. एक दिव्या शर्मा नाम सोशल मीडिया यूजर ने अक्षय को टैग करते हुए ट्वीट कर लिखा, ''सर ये स्केच मेरे 10 साल के बेटे आदित्य शर्मा ने बनाया है. यह उसका पहला स्केच है. उसे उम्मीद है कि यह आपको पसंद आएगा. मुझे पता है कि यह परफेक्ट नहीं है, लेकिन उसने इसे बनाने के लिए काफी मेहनत की है. उम्मीद है कि आप इसे देखेंगे और रिप्लाई करेंगे. धन्यवाद.'' 10 साल के फैन द्वारा बनाया गया अक्षय कुमार का स्केच बेहद प्यारा लग रहा है.
अक्षय ने इस खूबसूरत स्केच को देखने के बाद रिप्लाई करते हुए लिखा, ''मुझे यह बहुत पसंद आया. प्लीज आदित्य को मेरा थैक्यू कहिएगा. मैं खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं, कि उसने अपने पहले स्केच के लिए मुझे चुना. प्यार और प्रार्थना''. अक्षय का ये रिप्लाई उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. लोग कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' के रिलीज होने का दर्शक इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म पहले मार्च महीने में रिलीज होने वाली थी. लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ हैं. अभी तक फिल्म के रिलीज की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. 'सूर्यवंशी' को डायरेक्ट रोहित शेट्टी ने किया है.
ये भी पढ़ें:
सलमान के भाई सोहेल खान ने किया डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर मानहानि का केस
