पश्चिम बंगाल में चिलचिलाती गर्मी और हिंसा के बीच वोटिंग का आंकड़ा 78 फीसदी के पार पहुंच गया है. वहीं, तमिलनाडु में भी लोगों में भी काफी जोश है. यहां तीन बजे तक 70 प्रतिशत हुई है. बंगाल में दोपहर तीन बजे तक 78.77 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

बंगाल के किस जिले में कितनी वोटिंग?

पश्चिम बंगाल में दोपहर 3:00 बजे तक राज्य में कुल 78.77% वोटिंग हुई रहा. चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो समशेरगंज में सबसे अधिक 87.53% मतदान दर्ज किया गया, जबकि सिलीगुड़ी में अभी तक सबसे कम 72.81% वोटिंग हुई. अन्य क्षेत्रों में सालबोनी में 84.87%, सांतिया में 80.23%, सालतोड़ा में 80.75%, सिताई में 80.71% और सीतलकुची में 78.54% मतदान हुआ.

ये भी पढ़ें- 'झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC वालों को लगी', पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच नादिया में बोले PM मोदी

तमिलनाडु के किस जिले में कितनी वोटिंग? 

अगर तमिलनाडु की बात करें तो इरोड में 61.79%, कल्लाकुरिची में 57.15%, कांचीपुरम में 58.98%, कन्याकुमारी में 50.35%, करूर में 60.77%, कृष्णागिरी में 56.21%, मदुरै में 54.75%, मईलादुथुरई में 53.59%, अरियालुर में 55.18%, चेंगलपट्टू में 56.28%, चेन्नई में 54.58%,कोयंबटूर में58.24%, कुड्डालोर में 55.13%, धर्मपुरी में 59.02%, डिंडिगुल में 59.79% फीसदी वोटिंग हुई है.

ये भी पढ़ें- बंगाल चुनाव में तगड़ी वोटिंग, तमिलनाडु रह गया पीछे, 11 बजे तक 41 फीसदी मतदान क्या दे रहे सिग्नल?

पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है, जबकि तमिलनाडु की सभी सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग हो रही है. दोनों ही राज्यों में नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे. 

बंगाल में कुल 1478 उम्मीदवार मैदान में 

चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 152 सीटों पर कुल  1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन उम्मीदवारों के लिए राज्य के 3.60 करोड़ वोटर्स वोट डालेंगे. बीजेपी सभी 152 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि टीएमसी 148 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बंगाल के पहले चरण की वोटिंग बीजेपी के लिहाज से ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि ये वही इलाके हैं, जहां बीजेपी का दुर्ग मजबूत है. बंगाल के पहले चरण न केवल सीटों की संख्या के लिहाज से बड़ा है, बल्कि यह उत्तर बंगाल से लेकर जंगलमहल और मतुआ गढ़ तक फैला हुआ है.