Bengal Election Result 2026: चुनाव आयोग मर गया है', ममता से मिलकर बोले अखिलेश यादव, कहा- बीजेपी ने बंगाल चुनाव लूटा
West Bengal Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है. हालांकि, भवानीपुर में बवाल के बीच काउंटिंग सेंटर पहुंचे शुभेंदु और ममता बनर्जी.

बैकग्राउंड
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Election Results 2026 Live) के नतीजे जारी किए जा रहे हैं. सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है. फाल्टा को छोड़कर सभी 293...More
पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि आज के समय में ममता बनर्जी की कोई विश्वसनीयता नहीं है. जनता ने ममता बनर्जी को नकार दिया है. उनकी सरकार जा चुकी है. उनकी पार्टी भी चली जाएगी.
पश्चिम बंगाल के मालदा में जीते बीजेपी उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहा. कार्यकर्ताओं का जताया आभार.
सीपीआई राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में लोगों ने TMC के भ्रष्टाचार, तानाशाही शासन और कुशासन के खिलाफ दिया अपना जनादेश.
नंदीग्राम में पार्टी की जीत के बाद बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने वोटर्स का धन्यवाद दिया है. साथ ही इसे हर नागरिक की जीत बताया. उन्होंने बंगाल जीत का श्रेय पीएम मोदी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया है.
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी मुख्यालय में बैठक हुई. इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, जेपी नड्डा और बी एल संतोष मौजूद थे.
सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी के हाथों चुनाव हार गई हैं. भवानीपुर सीट पर 20 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. शुभेंदु ने ममता को 15113 वोटों से हरा दिया. शुभेंदु अधिकारी को 73463 और ममता बनर्जी को 58350 वोट मिले हैं.
आरामबाग विधानसभा से बीजेपी के बाग हेमंत आगे चल रहा हैं. उन्होंने टीएमसी की बाग मिता को 2800 से ज्यादा वोटों से पीछे छोड़ दिया है.
भवानीपुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलफेर देखने को मिल रहा है. यहां टीएमसी चीफ ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी से 563 वोटों से पीछे हो गई हैं.
ABP News से बोलीं ममता बनर्जी मुझे पीटा गया है.. CAPF के लोगों ने मुझे मारा है. TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मुझे भी अंदर जाने नहीं दिया गया... यह पक्षपाती है. आप CRPF को देख सकते हैं. उन्होंने मुझे धक्का दिया, मारा, CRPF के ठीक सामने. उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं. मैं उम्मीदवार हूँ, फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया."
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा, "BJP ने 100 से ज़्यादा सीटें लूटीं. इलेक्शन कमीशन BJP का कमीशन है. मैंने CO और मनोज अग्रवाल से भी शिकायत की, लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे हैं. क्या आपको लगता है कि यह जीत है? यह एक अनैतिक जीत है, नैतिक जीत नहीं. इलेक्शन कमीशन ने सेंट्रल फोर्स और PM और होम मिनिस्टर के साथ मिलकर जो कुछ भी किया है, वह पूरी तरह से गैर-कानूनी है. यह लूट, लूट, लूट है. हम वापसी करेंगे."
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 200 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है. इस बीच टीएमसी के हावड़ा दफ्तर से तोड़फोड़ की खबर सामने आयी है. ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली टीएमसी ने चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है. टीएमसी ने कहा कि जानबूझकर काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया में देरी की जा रही है.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, 'असम की जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त कर यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश अब विकास, शांति और समृद्धि के पथ पर दृढ़ता से अग्रसर है. यह ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए प्रगति और सुशासन का परिणाम है. हम असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवमयी परंपरा और अस्मिता को संजोते हुए राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे.'
पीएम मोदी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में 'कमल' खिल गया है. 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और BJP की 'सुशासन की राजनीति' सफल रही है. मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति के सामने नतमस्तक हूं. जनता ने BJP को एक शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेग. हम एक ऐसी सरकार देंगे जो समाज के सभी वर्गों के लिए अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी.
बंगाल चुनाव रिजल्ट पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'बंगाल में भाजपा को मिली यह ऐतिहासिक जीत हमारे असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है. यह उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहकर भी भगवा ध्वज नहीं छोड़ा. बीजेपी की शून्य से आज प्रचंड बहुमत तक पहुंचने की इस कठिन यात्रा में जिन कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी, हिंसा झेली, यातनाएं सहीं और फिर भी विचारधारा के पथ से डिगे नहीं, उन सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों को नमन करता हूं. बंगाल की जनता ने इस प्रचंड बहुमत से भाजपा के उन सभी शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी है.
West Bengal Election Results 2026: बंगाल में बीजेपी 200 सीटों के पार कर गई है. इसके बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने हार स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज में, लोग जो भी फ़ैसला सुनाते हैं, उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए. हालांकि, वोटों की गिनती की प्रक्रिया असामान्य रूप से धीमी रही है. इससे पहले, 2021 में, लगभग 90% गिनती साढ़े आठ घंटे के भीतर पूरी हो गई थी; अब उतने ही समय में केवल 6–8 राउंड ही पूरे हुए हैं. मैं सभी से धैर्य बनाए रखने का आग्रह करता हूं. मैं तृणमूल के सभी काउंटिंग एजेंटों से भी अपील करता हूं कि वे किसी भी परिस्थिति में काउंटिंग सेंटर छोड़कर न जाएं. कई जगहों पर, नतीजे मीडिया को बताए भी नहीं जा रहे हैं. अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि बर्धमान दक्षिण में, तृणमूल कांग्रेस पहले ही जीत हासिल कर चुकी है, फिर भी वहाँ दोबारा गिनती की जा रही है. कल्याणी में, कम से कम आठ ऐसी EVM हैं, जहाँ कंट्रोल यूनिट का डेटा Form 17C से मेल नहीं खाता.
आरजी कर रेप पीड़िता की मां ने रत्ना देबनाथ ने विक्ट्री साइन दिखाया. चुनाव आयोग के अनुसार वह 20463 वोटों से आगे चल रही हैं. उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी सिर्फ मेरी बेटी नहीं है, वह पूरे देश की बेटी है. पूरी दुनिया पानीहाटी को देख रही थी. मेरी लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती. जब तक मैं जीवित रहूंगी, मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी, अभी कोर्ट में मामला चल रहा है. मेरी लड़ाई आगे जारी रहेगी, यह नए विचारों की लड़ाई है.'
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में जबरदस्त भगवा लहर देखने को मिल रही है. इस चुनाव में बीजेपी ने मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी के कीले में सेंध लगा दी है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने हेस्टिंग्स मतगणना केंद्र का दौरा किया था, जहां से चुनाव आयोग ने उन्हें बाहर निकलने के लिए कहा क्योंकि वह चुनाव में उम्मीदवार नहीं हैं.
चुनाव आयोग ने बताया कि भवानीपुर सीट के लिए वोटों की गिनती फिर से शुरू कर दी गई है. ECI अधिकारी ने बताया, 'काउंटिंग में रुकावट इसलिए आई थी, जब एक शख्स मोबाइल फोन लेकर काउंटिंग सेंटर में घुस गया था. उस डिवाइस को तुरंत जमा करवा दिया गया, जिसके बाद गिनती की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई.'
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से मिलने जा सकती हैं. वह अभी भी काउंटिंग सेंटर पर मौजूद हैं. यहां शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं. भवानीपुर में करीब एक घंटे से काउंटिंग रुकी हुई है.
ममता बनर्जी शेखावट मेमोरिलय काउंटिंग सेंटर पहुंची हैं. यहां शुभेंदु अधिकारी पहले से मौजूद हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी हमारे काउंटिंग सेंटर की लूट कर रही है.
पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों का रिजल्ट चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है. मोंतेश्वर विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार सैंकत पांजा ने टीएमसी कैंडिडेट को 14798 वोटों से हराया. वहीं भगवानगोल सीट से टीएमसी उम्मीदवार रेयात हुसैन सरकार ने 56407 वोटों से जीत दर्ज की.
सबंग और पिंगला में भाजपा मामूली अंतर से आगे चल रही है. अमल कुमार पांडा सबंग (226) में 61,875 वोटों के साथ आगे हैं (अंतर 4,493; 12/25), जबकि स्वगता मन्ना पिंगला (227) में 32,583 वोटों के साथ 2,890 वोटों से आगे हैं. 23 में से 6 राउंड के बाद उनकी बढ़त का अंतर 2,890 है.
भाबनीपुर में ईवीएम की पांच चरणों की मतगणना के बाद ममता बनर्जी ने 25,942 वोटों के साथ मजबूत बढ़त बना ली है, जबकि भाजपा के सुवेंदु अधिकारी 9,236 वोटों से पीछे चल रहे हैं. मतगणना आगे बढ़ने के साथ ही दोनों के बीच का अंतर काफी बढ़ गया है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा की बढ़त के मद्देनजर, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोमवार को कहा कि शुरुआती नतीजे राज्य में एक बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत देते हैं और 'राम राज' की स्थापना होने जा रही है. पत्रकारों से बात करते हुए मजूमदार ने कहा, “यह तो बस शुरुआत है. अभी दो-तीन दौर की गिनती पूरी हुई है और डाक मतपत्रों की भी गिनती हो चुकी है. हालांकि, शुरुआती रुझान स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि भाजपा की सरकार बनने की संभावना है. पश्चिम बंगाल में 'राम राज' की स्थापना होने जा रही है.”
बंगाल में बीजेपी 193 सीटों पर आगे है. टीमसी 94 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए.
पश्चिम बंगाल के भाबनीपुर से टीएमसी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मतगणना करने वाले और उम्मीदवार मतगणना केंद्र न छोड़ें. यह भाजपा की योजना है. मैं कल से यही कह रही हूं कि उन्हें सबसे आगे दिखाया जाएगा. उन्होंने कई जगहों पर मतगणना रोक दी है.कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं, जिनका कोई मिलान नहीं है; केंद्रीय बलों के जरिए टीएमसी पर हर तरफ से अत्याचार किए जा रहे हैं. एसआईआर के जरिए उन्होंने वोट चुराने की कोशिश की, और अभी भी हम 100 से ज्यादा सीटों से आगे हैं, जिसकी खबर नहीं दी जा रही है. सब कुछ गलत बताया जा रहा है. चुनाव आयोग पूरी तरह अपनी मनमानी कर रहा है, और केंद्रीय बल भी उनके साथ हैं. पुलिस भी केंद्रीय बलों के साथ काम कर रही है. मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से कहती हूं कि निराश होने की जरूरत नहीं है; सूरज डूबने के बाद आपकी जीत होगी. 2-4 राउंड की मतगणना हो चुकी है, मतगणना 14-18 राउंड तक चलेगी, और हम जीतेंगे. किसी को डरने की जरूरत नहीं है."
बंगाल में बीजेपी 200 सीटों के करीब पहुंच गई है. बीजेपी 195 सीटों पर आगे है तो वहीं टीएमसी 91 सीटों पर आगे है. अन्य के खाते में पांच सीटें जाती दिख रही है.
भारतीय जनता पार्टी की रत्ना देबनाथ, जिन्हें आरजी कर हत्याकांड के पीड़ित की माता के रूप में जाना जाता है, पनिहाटी (111) में 13,784 वोटों के साथ आगे चल रही हैं. उनसे आगे अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के तीर्थंकर घोष हैं, जिन्हें 8,717 वोट मिले हैं. 13 में से 2 दौर के मतदान के बाद रत्ना देबनाथ रत्ना देबनाथ से 5,067 वोटों से पीछे हैं. कलातन दासगुप्ता को 3,237 वोट मिले हैं, जबकि सुभाषिश भट्टाचार्य, साधना चक्रवर्ती और संजीव कुमार घोष को क्रमशः 153, 72 और 39 वोट मिले हैं.
पश्चिम बंगाल में सोमवार को मतगणना जारी रहने के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मजबूत बढ़त बनाए रखी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की 90 सीटों की तुलना में 194 विधानसभा सीटों पर आगे निकल गई. शुरुआती रुझान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लंबे समय से शासित राज्य में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि सोमवार को किसी भी प्रकार की विजय रैली की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्होंने राजनीतिक दलों से शांति बनाए रखने और चुनाव के बाद किसी भी प्रकार की अशांति से बचने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मतगणना सुचारू रूप से चल रही है और हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आई है.
बंगाल में रुझानों में बीजेपी कमाल करती दिख रही है. बीजेपी को राज्य में 175 सीटों पर बढ़त हासिल हुआ है जबकि टीएमसी 108 सीटों पर आगे है. अन्य के खाते में सात सीटें जाती दिख रही है.
आरजी कर रेप पीड़िता की मां बीजेपी के टिकट पर पनिहाटी सीट से चुनाव लड़ रही हैं. पनिहाटी सीट पर आरजी कर पीड़िता की मां आगे चल रही हैं. बीजेपी उम्मीदवार आरजी कर पीड़िता की मां तीन हजार वोट से आगे चल रही हैं.
बंगाल की तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है. बंगाल में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है. रुझानों में उसे 165 सीटें मिलती दिख रही है तो वहीं टीएमसी को 123 सीटों पर बढ़त है.
कोलकता में सुवेन्द्र अधिकारी ने रुझानों में बीजेपी को मिल रही बढ़त पर कहा कि सारे हिन्दू एक हो गए हैं. नरेन्द्र मोदी के साथ हैं. बंगाल में बीजेपी को बहुमत मिलेगा.
बंगाल वोटों की गिनती जारी है. BJP बंगाल में बढ़त बनायी है. BJP के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं. पार्टी कार्यालय के बाहर हैं. BJP का झंडा, पीएम मोदी की तस्वीर, कमल का फूल हाथों में लिए हैं. जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं. हाथों में मिठाइयाँ हैं. सभी बोल रहे हैं कि 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान बता रहे हैं कि राज्य में इस बार बीजेपी सरकार बन रही है. बीजेपी ने 157 सीटों पर बढ़त बना ली है तो वहीं टीएमसी 115 सीटों पर आगे है.
बाबरी मस्जिद बनाने का वादा करने वाले हुमायूं कबीर अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं. उन्होंने चुनाव के दौरान वादा किया था कि अगर वो जीतते हैं तो बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाएंगे.
बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार मुश्किल में दिखाई दे रही है. बीजेपी बहुमत का आंकड़ा रुझानों में पार कर गई है. उसे 149 सीटों पर बढ़त मिली है जबकि टीएमसी को 92 सीटों पर बढ़त है.
बीजेपी बंगाल में बहुमत के करीब पहुंच गई है. उसे रुझानों में 142 सीटों पर बढ़त है जबकि टीएमसी 99 सीटों पर आगे है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आज जारी होंगे. फिल्हाल मतो की गिनती हो रही है. शुरुआती रुझानो में बीजेपी बहुत आगे है. वो 135 सीटों पर आगे दिखाई दे रही है. जबकि राज्य की सत्तारुढ़ टीएमसी 107 सीटों पर आगे है.
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भवानीपुर से हम चुनाव जीतेगें. 10 राऊंड के बाद हम आगे हो जाएंगें. हिन्दू एकतरफा मतदान किया है. नंदीग्राम को भवानीपुर में दोहरा जायेगें. मुस्लिम वोट बंटा है. इस बार पिछले बार जैसे नहीं गया है. एंटी इनकबेंसी लहर काम चल रहा है.
बंगाल में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. बीजेपी 118 सीटों पर आगे चल रही है तो टीएमसी भी 118 सीटों पर आगे है. अन्य के खाते में 3 सीटें जाती दिख रही है.
बंगाल में बीजेपी की बंपर बढ़त हो गई है. बीजेपी 120 सीटों पर आगे है. वहीं रुझानों में टीएमसी को 110 सीटों पर बढ़त दिखाई जा रही है.
BJP के राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा बोले - हम लोग बढ़त बनाये हुए हैं. BJP की सरकार बंगाल में बनने जा रही है. कमल खिलेगा. बीजेपी कार्यकर्ताओं के धैर्य और समर्पण का यह परिणाम है. CM कौन होगा यह टॉप लीडरशिप तय करेगा. ममता बनर्जी भवानीपुर सीट हार जाएगी. टीएमसी सरकार ने जनता पर सिर्फ अत्याचार किया.
इस वक्त टीएमसी 99 सीटों पर आगे है तो वहीं बीजेपी 118 सीटों पर बढ़ बनाए हुए है. अन्य के खाते में तीन सीटें जाती हुई दिख रही है.
बंगाल में टीएमसी 105 सीटों पर आगे है तो वहं बीजेपी 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. एक घंटे के रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.
बंगाल की 200 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी 103 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं तृणमूल कांग्रेस 97 सीटों पर आगे चल रही है.
बंगाल में टीएमसी ने बढ़त बना ली है. ममता बनर्जी की पार्टी इस वक्त 75 सीटों पर आगे है तो वहीं बीजेपी 71 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. अन्य के खाते में दो सीटें हैं
पश्चिम बंगाल में बीजेपी 65 सीटों पर आगे है तो वहीं टीएमसी 62 सीटों पर आगे है. अन्य के खाते में दो सीटें हैं.
बंगाल में 120 सीटों के रुझान आ गए हैं. बीजेपी 60 सीटों पर आगे है तो वहीं टीएमसी 58 सीटों पर आगे है. दो सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही है.
कूचविहार में सभी 9 सीटों पर बीजेपी आगे है. वहीं हावड़ा की पांच सीटों पर टीएमसी आगे है
बंगाल में बीजेपी ने टीएमसी से अधिक सीटों पर बढ़त बना ली है. वो 54 सीटों पर आगे है. जबकि टीएमसी 51 सीटों पर आगे चल रही है. आपको बता दें अभी बैलेट मतों की गिनती हो रही है.
पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित सीट भबानीपुर में ममता बनर्जी आगे हैं. शिवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं. यह सीट मौजूदा सीएम के लिए नाक की लड़ाई है.
इस वक्त के रुझान में बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. बीजेपी को अब तक 26 सीटों पर बढ़त है तो नहीं टीएमसी को भी 26 सीटों पर बढ़त है.
नादिया में 3 सीटों पर बीजेपी आगे है. अभी पहले रुझान में टीएमसी 21 और बीजेपी 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
इस वक्त के रुझान में बंगाल में टीएमसी 15 सीटों पर आगे है तो वहीं बीजेपी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा की 294 सीटों में से 293 के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. पहले रुझान में टाएमसी 10 सीटों पर तो बीजेपी 7 पर आगे है. राज्य में दो चरणों में हुआ मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को संपन्न हुआ. पहले चरण में विधानसभा की 152 सीटों पर वोट डाले गए, जिसमें 93.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया. दूसरे चरण में 142 सीटों पर 92.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. हालांकि, फाल्टा में दोबारा मतदान कराया जाएगा.
पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है. पहले रुझान में राज्य में टीएमसी और बीजेपी 5-5 सीटों पर आगे है.
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि मतगणना एजेंट और पर्यवेक्षक पूरी तरह तैयार हैं और उन्होंने कई बार प्रशिक्षण प्राप्त किया है. कुमार ने एएनआई को बताया, “कहीं भी किसी प्रकार की बाधा की कोई संभावना नहीं है, सब कुछ नियमों के अनुसार होगा... मतगणना केंद्रों के लिए सीएपीएफ की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं.''
बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 293 सीटों पर पहला रुझान बस कुछ गेर में आएगा
सिलीगुड़ी के महापौर और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के उम्मीदवार गौतम देब मतगणना केंद्र पर पहुंचे.
मतगणना से पहले टीएमसी नेता विजय उपाध्याय ने कहा, "ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं, वह भारत गठबंधन की नेता के रूप में उभरेंगी."
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पूरियां और मिठाइयां तैयार की जा रही हैं क्योंकि असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की विधानसभाओं के लिए मतगणना जल्द ही शुरू होने वाली है. पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी आज मतगणना की जा रही है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा, “हमने पहले दिन जो कहा था, वही हमारी अपेक्षा आज भी बनी हुई है. दरअसल, यह हमारी अपेक्षा नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षा है. यह चुनाव जनता ने टीएमसी के खिलाफ लड़ा है. यह चुनाव ‘जनता बनाम ममता’ का है. यह अस्वीकृति का चुनाव है. जनता ने टीएमसी को नकार दिया है, और कुछ ही घंटों में भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में होगी.
पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम आज यानी 4 मई को घोषित किए जाएंगे. हालांकि, सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों के पूर्ण परिणाम 4 मई को जारी नहीं किए जाएंगे. पश्चिम बंगाल में, फाल्टा में पुनर्मतदान होने के कारण 294 में से 293 सीटों पर मतगणना होगी. मतगणना सुबह लगभग 8 बजे डाक मतपत्रों से शुरू होगी. इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से मतगणना होगी.
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष (LoP) और नंदीग्राम व भबानीपुर से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की. ईश्वर हमारे साथ हैं. एक ऐसी सरकार आने वाली है जो सनातन धर्म के हितों की रक्षा करेगी.
TMC नेता और श्यामपुकुर सीट से उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा कि हम वे सभी कागज़ात साथ लाते हैं, जिनके ज़रिए हम वोटों की गिनती पर नज़र रखते हैं. यह सारा काम चुनाव आयोग का है. यहां सब कुछ यूं ही फेंक दिया जा रहा है. क्या हम यहां झगड़ा करने आए हैं? क्या हम यहां गोलियां, गोला-बारूद और पिस्तौल लेकर आए हैं? चुनाव आयोग का कहना है कि जांच करने पर यह पाया गया है कि जो VVPAT पेपर स्लिप्स दिखाई गई हैं, वे मतदान के दिन से पहले किए गए 'मॉक पोल' (अभ्यास मतदान) से जुड़ी हैं, न कि मतदान के दिन हुए असल चुनाव से.
सोमवार को पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू होने के साथ ही भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई.
भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी. भबानीपुर विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से है.
कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है. राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी.
आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, "मुझे अपनी जीत का पूरा भरोसा है. चुनाव आयोग ने बहरामपुर में पांच सीटों पर मतगणना की व्यवस्था कर दी है, व्यवस्थाएं अच्छी हैं. सब कुछ ठीक होना चाहिए. चलिए चार-पांच घंटे इंतजार करते हैं, तब तक सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा."
पश्चिम बंगाल के भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर, TMC और BJP के मतगणना एजेंटों के बीच तीखी बहस हो गई.
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के वोटों की गिनती से पहले, जादवपुर सीट से CPI(M) के उम्मीदवार विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि आज नतीजों का दिन है. मुझे उम्मीद है कि इस बार लेफ्ट ने अच्छा प्रदर्शन किया है... बदलाव होना चाहिए. आम लोग सरकार से नाराज़ हैं. देखते हैं नतीजे क्या आते हैं..
मतगणना से पहले पूरे कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में बहुस्तरीय तैनाती की गई है. अधिकारी सुचारू और सुरक्षित प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रख रहे हैं. सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
बुधवार को अधिकांश एग्जिट पोल ने पश्चिम बंगाल में कड़े मुकाबले की भविष्यवाणी की, जिसमें भाजपा को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर स्पष्ट बढ़त हासिल है. असम में सत्तारूढ़ भाजपा को निर्णायक बढ़त मिलने की संभावना है. केरल में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी की है, जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की वापसी का अनुमान है.
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान हुआ, और पुडुचेरी और असम में भी इस बार के चुनावों में अब तक की सबसे अधिक भागीदारी दर्ज की गई. सबसे कम मतदान केरल में हुआ. आंकड़ों पर एक नज़र:
असम - 85.38%
पुडुचेरी - 89.83%
तमिलनाडु - 85.11%
केरल - 78.12%
पश्चिम बंगाल - पहले चरण में 92.35%, दूसरे चरण में 92.59%
गौरतलब है कि बंगाल के मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर में दूसरे चरण के बाद पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था और शनिवार को दोनों स्थानों पर क्रमशः 87.6 प्रतिशत और 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दावा किया कि नोआपारा से लाई गई वीवीपीएटी मशीन को स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से संदिग्ध परिस्थितियों में स्थानांतरित किया जा रहा है. एएनआई से बात करते हुए चटर्जी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने वीवीपीएटी मशीन की आवाजाही को रोका और चुनाव उपकरणों के प्रबंधन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “हमें कुछ ही घंटों में परिणाम पता चल जाएंगे. भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आ रही है. आज नोआपारा की वीवीपीएटी मशीन कहीं और मिली. बीडीओ और पुलिस उसे ले जा रहे थे. हमारे कार्यकर्ताओं ने उसे जब्त कर लिया है. ऐसा क्यों हुआ? वीवीपीएटी मशीन कैसे ले जाई जा रही है?”
सोशल मीडिया प्लैफॉर्म X पर देर रात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतगणना से पहले गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के कई इलाकों—हुगली के सेरामपुर, नदिया के कृष्णानगर, बर्धमान के आउसग्राम और कोलकाता के क्षुदीराम अनुशीलन केंद्र में जानबूझकर लोड शेडिंग की जा रही है. ममता का दावा है कि अंधेरे के दौरान CCTV बंद कर दिए जाते हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास वाहनों की आवाजाही बढ़ रही है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे रातभर जागकर स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और CCTV फुटेज की मांग करें. ममता ने इन घटनाओं के पीछे बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया है.
मतदान सूचियों का विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, विशेष रूप से उन निर्वाचन क्षेत्रों में जहां कड़ी टक्कर है, हालांकि इससे चुनाव परिणाम पर सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है. रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 89-91 लाख मतदाताओं - यानी कुल मतदाताओं का लगभग 11.6% - को मतदाता सूची से हटा दिया गया है, और कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में पिछले चुनावों की तुलना में अधिक मतदाताओं को हटाया गया है. इसका सबसे अधिक प्रभाव शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में, जिनमें कोलकाता, उत्तरी बंगाल और सीमावर्ती जिले शामिल हैं, देखने को मिलेगा, जहां मतदाता सूचियों और मतदान में मामूली बदलाव भी परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं.
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और केरल विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित करेगा. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. मतगणना डाक मतपत्रों से शुरू होगी और बाद में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर की जाएगी.
बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के नतीजे आज घोषित नहीं किए जाएंगे क्योंकि चुनाव आयोग ने इसके सभी 285 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है. मतदान 21 मई को होगा और नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे. डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम में 15 बूथों पर पुनर्मतदान समाप्त होने के कुछ घंटों बाद ही चुनाव आयोग ने यह अप्रत्याशित घोषणा की. 29 अप्रैल को अंतिम चरण में हुए मतदान के दौरान गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने फाल्टा के लिए यह निर्णय लिया. दूसरे चरण के मतदान के दौरान फाल्टा में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए, क्योंकि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें तृणमूल कार्यकर्ताओं से धमकियां मिल रही थीं.
पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए दांव ऊंचे हैं, क्योंकि पार्टी कभी वामपंथियों का गढ़ रहे पश्चिम बंगाल में अपनी पैठ बना रही है. पार्टी को राज्य में अपनी पहली बड़ी सफलता 2024 के लोकसभा चुनावों में मिली, जब उसने बंगाल की 42 सीटों में से 18 सीटें जीतीं. 2021 के विधानसभा चुनावों में उसने 77 सीटें जीतीं और अब वह बनर्जी को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश कर रही है.
- हिंदी न्यूज़
- चुनाव 2026
- Bengal Election Result 2026: चुनाव आयोग मर गया है', ममता से मिलकर बोले अखिलेश यादव, कहा- बीजेपी ने बंगाल चुनाव लूटा