लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सहारनपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. सीएम योगी सहारनपुर केशाकुंभरी देवी मंदिर में पूजा करने के बाद चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. वह मंदिर में आज दोपहर 12:10 बजे पहुंचेंगे. इसके बाद वह यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सहारनपुर में अपनी सरकार के दो साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाऊंगा.

प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता ने बताया, "मुख्यमंत्री शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे." उन्होंने कहा कि सीएम योगी का फोकस हिंदुत्व, विकास, एसपी-बीएसपी के अपवित्र गठबंधन के साथ-साथ कांग्रेस के मुस्लिम तुष्टीकरण पर रहेगा.

बीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि सीएम योगी प्रदेश के अंदर दो सालों में बीजेपी की सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जनता के सामने बताएंगे, जिले में दस करोड़ की लागत से बजट में प्रस्तावित किए गए नये विश्वविद्यालय का जिक्र भी उनके भाषण में रह सकता है.

प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांवों से हिन्दुओं के पलायन को रोका है. उन्होंने कहा कि सीएम इस चीज पर भी वहां बात कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-राहुल गांधी वायनाड सीट से भी लड़ सकते हैं चुनाव, स्मृति ईरानी बोलीं- 'अमेठी ने भगाया, जनता ने ठुकराया'कांग्रेस की 8वीं लिस्ट: दिग्विजय सिंह, राशिद अल्वी, बीसी खंडूरी के बेटे को टिकट, सपना चौधरी पर सस्पेंस जारीदेखें वीडियो-