Telangana Election Result 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है. ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. शुरुआती नतीजों को देख  तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने पार्टी नेताओं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य लोगों के साथ हैदराबाद में राज्य चुनावों में पार्टी की बढ़त का जश्न मनाया.

इस दौरान डीके शिवकुमार ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा," तेलंगाना के लोगों ने केसीआर और केटीआर को जवाब दे दिया है."

तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़तचुनाव आयोग की वेबसाइट के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक तेलंगाना की 119 सीटों में कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी  भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 39 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं, बीजेपी भी 8  सीटों पर आगे है. 

30 नवंबर को हुई थी वोटिंगगौरतलब है कि तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान हुआ था और उसी दिन आए एग्जिट पोल सामने आया थे. इसमें से ज्यादातर में बीआरएस को बहुमत मिलने का अनुमान था. हालांकि, चुनावी नतीजों में तेलंगाना में कांग्रेस जीत हासिल करती नजर आ रही है. 

पिछली दो बार बीआरएस ने बनाई थी सरकार2014 में तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा मिलने के बाद पिछली दो बार केसीआर की पार्टी बीआरस ने प्रदेश में सरकार बनाई. 2014 में बीआरएस ने यहां 63 और 2018 में 88 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने पिछले दो विधानसभा चुनाव में 21 और 19 सीटे हासिल की थीं.

बता दें कि पिछले महीने हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद 4 राज्यों की मतगणना जारी है. इनमें राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं, जबकि मिजोरम के चुनाव परिणाम सोमवार (4 दिसबंर) को आएंगे. 

यह भी पढ़ें- Telangana Election Result: कांग्रेस तेलंगाना में कैसे जीती, केसीआर के लिए नाराजगी या जनता को भाया ये इमोशनल फैक्टर? जानें सब