Election Results 2019: सिक्कम की 32 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 11 अप्रैल को वोट डाले गए. यहां पर सीधे तौर पर सिर्फ दो क्षेत्रीय पार्टियों के बीच मुकाबला है. वर्तमान में सिक्कम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) की सरकार है और पवन कुमार चामलिंग मौजूदा मुख्यमंत्री हैं. उनकी पार्टी एसडीएफ के पास 23 सीटें हैं. जबकि विपक्ष में मौजूद सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के पास राज्य की महज़ 9 सीटें हैं. सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में सबसे कम है.