Lok Sabha Election 2019: 17वीं लोकसभा चुनने के लिए चौथे चरण में आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग हो रही है. देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई की सभी 6 सीटों पर भी चौथे चरण में वोटिंग हो रही है. मुंबई में मिलिंद देवड़ा, प्रिया दत्त, पूनम महाजन जैसे वीआईपी कैंडिडेट्स की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है.
2014 में मुंबई की सभी सीटों पर कुल 51.60 फीसदी मतदान हुआ था और ये सभी सीटें बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के हिस्से में गई थीं. इस बार मुंबई की 6 सीटों पर 116 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के 34 फीसदी यानी कि 39 उम्मीदवार करोड़पति हैं.
संजय सुशील सबसे अमीर उम्मीदवार
मुंबई की साउथ सेंट्रल सीट से वंचित बहुजन अघाडी पार्टी के प्रमुख संजय सुशील भोंसले चुनाव लड़ रहे हैं. संजय सुशील मुंबई के सबसे अमीर कैंडिडेट हैं और उनके पास 125 करोड़ रुपये की संपत्ति है. प्रिया दत्त के पास 96 करोड़ की संपत्ति है और वह मुंबई की दूसरी सबसे ज्यादा अमीर कैंडिडेट हैं. मिलिंद देवड़ा 79 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं.
मुंबई नॉर्थ ईस्ट सीट से चुनाव लड़ रहे बबन सोपन ठोके मुंबई के सबसे गरीब उम्मीदवार हैं. बबन सोपन ठोके के पास सिर्फ 1100 रुपये की संपत्ति है.
मुंबई की सभी 6 सीटों को रेड अलर्ट जोन में रखा गया है. रेड अलर्ट जोन का मतलब यह है कि मुंबई की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाले तीन या उससे अधिक उम्मीदवार आपराधिक छवि के हैं.
यह भी पढ़ें-मुंबई की 6 सीट पर भी वोटिंग: उर्मिला, प्रिया, मिलिंद देवड़ा, गोपाल और संजय निरुपम की किस्मत का होगा फैसलाबिहार के VIP कैंडिडेट्स: चौथे चरण में बेगूसराय के गिरिराज-कन्हैया की टक्कर पर सबकी निगाहेंFull Details: 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग शुरू, जानिए चौथे चरण का A टू Z ब्यौरालोकसभा चुनाव 4th phase: 2014 के चुनावों में यूपी की इन 13 सीटों पर किसने किसको दी थी मात, किनके बीच थी कांटे की टक्कर
