RSS चीफ की चिंता: मोहन भागवत बोले, 'कोई युद्ध नहीं फिर भी सीमा पर शहीद हो रहे हैं जवान'
एजेंसी | 18 Jan 2019 08:14 AM (IST)
भागवत ने कहा कि कोई युद्ध नहीं है फिर भी सैनिक सीमा पर अपनी जान गंवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसे रोकने और देश को महान बनाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए.
नागपुर: राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोई युद्ध नहीं हो रहा है फिर भी देश की सीमाओं पर सैनिक शहीद हो रहे हैं. आरएसएस प्रमुख ने प्रहार समाज जागृति संस्था के रजत जयंती कार्यक्रम के अवसर पर यहां कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि ''हम अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं.'' आरएसएस प्रमुख ने कहा, ''भारत को आजादी मिलने से पहले देश के लिए जान कुर्बान करने का वक्त था. आजादी के बाद युद्ध के दौरान किसी को सीमा पर जान कुर्बान करनी होती है. (लेकिन) हमारे देश में (इस वक्त) कोई युद्ध नहीं है फिर भी लोग (सैनिक) शहीद हो रहे है. क्योंकि हम अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं.'' भागवत ने कहा, ''अगर कोई युद्ध नहीं है तो कोई कारण नहीं है कि सैनिक सीमा पर अपनी जान गंवाए. लेकिन ऐसा हो रहा है.'' उन्होंने कहा कि इसे रोकने और देश को महान बनाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए. नई तारीख: RSS के भैयाजी जोशी बोले अयोध्या में 2025 तक बनेगा राम मंदिरRSS ने राम मंदिर को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना