नई दिल्ली: कर्नाटक की लड़ाई के आखिरी राउंड में सभी दलों ने अपने दिग्गजों को उतार दिया है. बीजेपी की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमान संभाली है तो कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष राहुल गांधी मैदान में है. राहुल गांधी आज लिंगायतों के गढ़ में प्रचार करने उतरेंगे. राहुल गांधी आज कलबुर्गी, गडग और हावेरी में रैली करेंगे. आज राहुल गांधी के कर्नाटक दौरे का दूसरा और आखिरी दिन है. चुनाव के बीच यह राहुल गांधी का आठवां कर्नाटक दौरा है.

कर्नाटक में क्यों अहम हैं लिगायत? कर्नाटक चुनाव में इस बार लिंगायत बड़ा फैक्टर बनकर उभरा है. राज्य में लिंगायतों की आबादी 17 से 19 फीसदी है. लिंगायतों का उत्तरी कर्नाटक की 100 से 120 सीटों पर प्रभाव है. बीजेपी के सीएम उम्मीदवार येदुरप्पा भी लिंगायत समुदाय से हैं. कर्नाटक में अब तक आठ मुख्यमंत्री लिंगायत समुदाय से बने हैं. कांग्रेस अलग धर्म का कार्ड खेलकर लिंगायतों को अपने पक्ष में कर चुकी है.

स्मृति ईरानी करेंगी रोड शो बीजेपी कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता से बेदखल करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. बीजेपी वीवीआई सीट पर भी जोरआजमाइश कर रही है. कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार सिद्दारमैया की सीट बादामी पर बीजेपी ने लगाया जोर लगाया है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज बादामी में रोड शो करेंगी.

इस रोड शो से पहले स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ''स्मृति ने कहा कि राहुल गांधी यूपी से आते हैं जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया जब उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय को बांटने वाला बयान देते हैं तो क्यों चुप रहते?''

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कर्नाटक के दौरे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर कर्नाटक में हैं. आज उनका दूसरा दिन है. आज वे यहां तीन जिलों में तीन सभाओं को संबोधित करेंगे. कर्नाटक चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ लगाकार कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं.