भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे खिलाफ भोपाल से लड़ें. दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह हो या साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, मैं तैयार हूं. उन्होंने कहा कि हर चुनाव कठिन होता है. किसी भी चुनाव को आसान नहीं माना जाना चाहिए. पीएम मोदी इस बार भी यूपी के वाराणसी से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.
बता दें कि दिग्विजय सिंह की पहली पसंद राजगढ़ लोकसभा सीट थी. लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ की सलाह के बाद उन्हें कांग्रेस के लिए कठिन माने जाने वाली भोपाल की सीट दी गई. इस सीट पर करीब तीन दशक से बीजेपी का कब्जा रहा है. बड़ी बात यह है कि बीजेपी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भोपाल से टिकट दे सकती है.
दिग्विजय सिंह Vs शिवराज सिंह: बीजेपी के गढ़ भोपाल सीट पर दो पूर्व CM हो सकते हैं आमने-सामने
भोपाल में प्रियंका गांधी के प्रचार करने को लेकर जब दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘’मैं जरूर चाहता हूं कि प्रियंका गांधी प्रचार करने के लिए भोपाल आएं. इससे कांग्रेस को बल मिलेगा.’’ अय़ोध्या को लेकर उन्होंने कहा कि अय़ोध्या किसी की जागीर नहीं है. इस मामले में जो सुप्रिम कोर्ट तय करेगा, वहीं मान्य होगा.’’
यह भी पढ़ें-क्या है राहुल गांधी का मिनिमम इनकम गारंटी का वादा, जानिए योजना का पूरा हिसाब किताबकांग्रेस को No कहने के बाद क्या अब बीजेपी में शामिल होंगी सपना चौधरी? मनोज तिवारी से मिलींप्रियंका गांधी बोलीं- बीजेपी नेता टीशर्ट की मार्केटिंग में व्यस्त हैं, असल मुद्दों पर नहीं है ध्यानकांग्रेस कल जारी करेगी चुनावी घोषणा पत्र, MIG और राइट टू हेल्थ जैसा वादा कर सकती पार्टीवीडियो देखें-