चंडीगढ़: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद पर हमला करने वाले शख्स को शिवसेना ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है. खुद को गाय का रक्षक बताने वाले नवीन दलाल को शिवसेना ने हरियाणामें झज्जर जिले के बहादुरगढ़ से मैदान में उतारा है.  दलाल फिलहाल हत्या के प्रयास और दंगे के आरोपों का सामना कर रहे हैं.

6 महीने पहले शिवसेना में शामिल हुए थे नवीन

दलाल का कहना है कि वह छह महीने पहले पार्टी में शामिल हुए थे. उन्होंने नवल नवीन के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया. 29 साल के दलाल 'पहलवानों की नर्सरी' के रूप में कहे जाने वाले बहादुरगढ़ के एक गांव मंडौठी के रहने वाले हैं. वह राष्ट्रवाद और गौ रक्षा के लिए अपनी विचारधारा के कारण शिवसेना में शामिल हुए थे.

गौ रक्षा और राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ लड़ते हैं दलाल

पार्टी अध्यक्ष (हरियाणा दक्षिण) विक्रम यादव ने कहा कि दलाल गौ रक्षा के लिए और राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ राष्ट्रवादी मुद्दों पर लड़ रहे थे. उनके मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस दोनों सरकारों के पास किसान, शहीद, गाय और गरीबों के लिए कुछ भी करने के लिए नहीं है और उन्हें महज राजनीति में दिलचस्पी है.

अगस्त 2018 में हरियाणा के दो लोगों ने कथित तौर पर जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद पर हमला करने की जिम्मेदारी ली थी, जिनमें दलाल भी शामिल थे. जानकारी मिली है कि दलाल ने कभी आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है.

यह भी पढ़ें-

कश्मीर पर चीन का यू-टर्न: इमरान-जिनपिंग मुलाकात के बाद बोली पाकिस्तान की भाषा, भारत ने भी दिया जवाब

मॉब लिंचिंग Open Letter विवाद: बंद हुआ 49 जानी-मानी हस्तियों के खिलाफ राजद्रोह का मामला

अपनी पसंदीदा होंगकी कार में चेन्नई से महाबलीपुरम का सफर करेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंगThe Sky Is Pink: प्रियंका और फरहान की फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया, पढ़ें Critics Review