MCD Elections 2022: दिल्ली के 250 वार्डों वाले नगर निगम के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे. आयोग ने लगभग पूरी तैयारियां कर ली हैं. चुनाव को लेकर सुरक्षा की दृष्टी से मतदान वाले दिन 30,000 जवानों को तैनात किया गया है.
चार प्रतिशत उम्मीदवार निरक्षरइस बीच एमसीडी में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को लेकर एक रिपोर्ट आई है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार, दिल्ली नगरपालिका का चुनाव लड़ने वाले 35 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार कम से कम ग्रेजुएट हैं, जबकि चार प्रतिशत उम्मीदवार "निरक्षर" हैं.
बता दें कि चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिसमें से 709 महिला और बाकी के पुरुष उम्मीदवार हैं. आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने सभी 250 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 247 सीटों पर उमामीदवार उतारे हैं.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामनिगम चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली के स्पेशल सीपी, लॉ एंड ऑर्डर, जोन 2 एसपी हुड्डा ने शुक्रवार को बताया कि चुनाव को देखते हुए 30,000 सुरक्षाकर्मियों को अलग-अलग मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के साथ होमगार्ड और सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में तौनात रहेंगे. उन्होंने आगे कहा, राजधानी में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए रात के समय पेट्रोलिंग की जा रही है.
13,665 मतदान केंद्र वहीं, चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 13,665 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिसमें से एक केंद्र पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाया जाएगा. इसके अलावा दिल्ली मेट्रो की सेवाएं वोटिंग के दिन सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएंगी, जो 30 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी. जबकि, सुबह 6 बजे के बाद मेट्रो सामान्य समय पर मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Delhi MCD Election 2022: किस उम्र के कितने प्रत्याशी, यहां जानिए सब कुछ
