महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार यानी 23 नवंबर को आएंगे. इसी दिन राजस्थान, यूपी में हुए उपचुनाव के भी रिजल्ट आ रहे हैं. चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल ने सबको चौंका दिया. ज्यादातर एग्जिट पोल महाराष्ट्र और झारखंड में एनडीए सरकार बनने की ओर इशारा कर रहे हैं. वहीं, अब फलोदी सट्टा बाजार ने चुनाव नतीजों को लेकर जो अनुमान जताया है वह और भी चौंकाने वाला है. 

फलोदी सट्टा बाजार ने महाराष्ट्र में महायुति (एनडीए) की सरकार बनने का अनुमान जताया है. यहां महायुति गठबंधन को 143-146 सीटें मिलने का दावा किया गया है. जबकि बीजेपी को अकेले 90-93 सीटें मिलती दिख रही हैं. सट्टा बाजार में महायुति का भाव 40 पैसे का चल रहा है. जबकि महाविकास अघाड़ी का भाव 1 रुपये का है. झारखंड में क्या कह रहा फलोदी बाजार?

इसी तरह झारखंड में भी फलोदी बाजार बीजेपी गठबंधन की सरकार बनाने के पक्ष में है. 81 सीटों वाले राज्य में एनडीए को 44-46 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. झारखंड में भी एनडीए का भाव 40 पैसे है. 

झारखंड के एग्जिट पोल

झारखंड विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल 2024कुल सीटें- 81, बहुमत- 42

एजेंसीबीजेपी गठबंधनकांग्रेस गठबंधनअन्य
Axis My India25533
Matrize42-4725-301-4
People Pulse44-5325-375-9
Times Now JVC  40-44 30-401-1
सी वोटर्स   362619
चाणक्य45-5035-3803-05
भास्कर रिपोटर्स पोल37-4036-390-2

 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

एजेंसीबीजेपी गठबंधनकांग्रेस गठबंधनअन्य
Peoples Pulse175-19585-1127-12
चाणक्य स्‍ट्रैटिटीज152-160130-1388-10
P marq137-157126-1462-8
News 18- मैट्रिज 150-170110-1308-10
Poll Diary 122-18669-12112-29
भास्कर रिपोर्टस पोल125-140135-15020-25
इलेक्टोरल एज11815020
रिपब्लिक137-157126-1462-8
लोकशाही मराठी रुद्र128-142125-14018-23
एसएस ग्रुप127-135147-15510-13

 

UP-राजस्थान में क्या है हाल?यूपी में 9 सीटों जबकि राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है. सटोरियों की मुताबिक, यूपी में बीजेपी को 5-6 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि सपा के खाते में 2-3 सीटें जा सकती हैं. उधर, राजस्थान मे फलोदी सट्टा बाजार बीजेपी के खाते में 5-6 सीटें जाने का अनुमान जता रहे हैं. जबकि कांग्रेस और अन्य को 1-1 सीट मिलने की उम्मीद है.