मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार के गठन के मुद्दे पर बीजेपी और शिवसेना में जारी सियासी रस्साकशी के बीच राष्ट्रवादी नेता अजीत पवार ने कहा है कि उनकी पार्टी और सहयोगी दल कांग्रेस विपक्ष में बैठेंगे. पवार ने कहा कि चुनाव के परिणाम से साफ है कि उन्हें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है और वह ऐसा ही करेंगे. उन्होंने गुरुवार की रात पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर NCP के बड़े नेताओं के साथ बैठक करने के बाद यह टिप्पणी की.
उनकी यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब यह अटकलें चल रही हैं कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राज्य में सरकार बनाएगी और कांग्रेस उन्हें बाहर से समर्थन देगी.
एनसीपी ने राज्य में 54 सीटें और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती है. इधर, बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं. पवार ने शिवसेना और भाजपा के बीच जारी तनातनी पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी और शिवसेना सरकार के गठन पर चर्चा करके किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकती हैं.
पवार ने कहा कि NCP, कांग्रेस और अन्य सहयोगी दल एक-दो दिन में फसल खराब होने के मु्द्दे को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बाबासाहेब थोराट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण ने गुरुवार की सुबह में शरद पवार से मुलाकात की थी. बाद में तीनों पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए. बताया जाता है कि गांधी ने शुक्रवार दोपहर इन तीनों नेताओं के अलावा कांग्रेस के दो अन्य नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की.
झारखंड विधानसभा चुनाव: EC आज करेगा तारीखों की घोषणा
एंड्रॉएड यूजर्स के लिए खुशखबरीः आया Whatsapp में फिंगरप्रिंट लॉक का नया फीचरWhatsApp जासूसी कांड: पत्रकार, प्रोफेसर और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को बनाया गया निशाना, देखें पूरी लिस्ट