Madhya Pradesh (MP) Election Results: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. परिणाम आने के बाद यह तय हो जायेगा की मध्य प्रदेश में पिछले 13 सालों से जारी शिवराज कायम रहता है या फिर कांग्रेस 15 साल बाद एक बार फिर से सत्ता के सिंहासन पर काबिज होती है. बता दें कि मध्य प्रदेश में चुनावी बाजी जीतने के लिए पीएम मोदी ने 13, राहुल गांधी ने 27, अमित शाह ने 25 और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 रैलियां की थी. एक नज़र डाल लेते हैं राज्य में दोपहर तीन बजे तक की मतगणना के बाद अलग-अलग दलों की स्थिति क्या है
कुल सीटें : 230
दल का नाम
कांग्रेस-107 बीजेपी-112 बसपा- 4 समाजवादी पार्टी-1 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी-1 बहुजन संघर्ष दल-1 निर्दलीय-4