Lok Sabha Elections: अगले साल 18वीं लोकसभा के लिए होने वाले आम चुनाव 2024 में कई राज्यों में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) को और कई जगह नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) को काफी नुकसान होता दिख रहा है. इनमें से एक राज्य ऐसा भी जहां एनडीए और इंडिया दोनों का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है. यह राज्य है आंध्र प्रदेश. यहां की पूरी 25 सीटें क्षेत्रीय दलों के पास जा रही हैं.

INDIA TV-CNX  के हालिया सर्वे के परिणामों को देखें तो बीजेपी के नेतृत्व वाले एऩडीए गठबंधन का केरल, आंध्र प्रदेश और पंजाब में खाता भी नहीं खुल रहा है. पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में इंडिया महागठबंधन पूरी की पूरी 13 सीटों पर कब्जा करते दिख रहा है. इसके अलावा पिछले 2019 के चुनाव की ही तरह केरल और आंध्र प्रदेश में भी एऩडीए को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है.

आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर सीपी इस बार भी 22 से 23 सीटें जीत रही है. बची अन्य सीटें भी वहां की क्षेत्रीय पार्टियों के खाते में जा रही हैं. केरल में भी 2019 के परिणाम रिपीट होते दिख रहे हैं. यहां कांग्रेस के नेतृत्व वाला महागठबंधन इंडिया पूरी की पूरी 20 सीटें जीत रहा है. पिछली बार कांग्रेस ने यहां अकेले दम 15 सीटें जीतीं थीं. जबकि 2 सीटें इंडियन मुस्लिम लीग के खाते में गईं थीं. वह भी कांग्रेस के साथ ही मिलकर चुनाव लड़ी थी.   

इन 6 जगहINDIA का नहीं खुल रहा है खाता

सर्वे के परिणामों पर विश्वास किया जाए तो 6 जगह ऐसी हैं जहां विपक्षी महागठबंधन इंडिया का खाता भी नहीं खुल रहा है. इसमें गुजरात, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्य शामिल हैं. गुजरात की 26, उत्तराखंड की 5, गोवा की 2, मणिपुर की 2, पूर्वोत्ततर राज्यों की 9 और ओडिशा की 8 सीटें एनडीए के खाते में आ रही हैं. ओडिशा में बीजेडी पिछली बार की ही तरह करीब 13 सीटें जीत रही है. वहीं इंडिया एलायंस को एक भी सीट नहीं मिल रही है.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में INDIA बढ़ाएगा BJP की मुश्किलें? आज लोकसभा चुनाव हुआ तो क्या होगा रिजल्ट, CNX सर्वे में खुलासा