Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. 195 उम्मीदवारों की इस सूची में कुल 34 ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें वर्तमान सांसद की जगह मौका दिया गया है. बीजेपी ने जिन सांसदों का टिकट काटा है, उसमें 6 नेताओं की उम्र 70 साल से ज्यादा है. हालांकि, टिकट कटने का एकमात्र पैमाना नेताओं की उम्र नहीं है. अन्य वजहों का भी इसमें योगदान है. बीजेपी ने कोई चुनाव नहीं हारने वाले डॉ. हर्षवर्धन को भी टिकट नहीं दिया है. हर्षवर्धन की उम्र 70 साल के करीब है. बीजेपी आमतौर पर 70 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को टिकट नहीं देती है.

भारतीय जनता पार्टी ने जिन नेताओं को टिकट नहीं दिया है. उनमें से तीन नेता (गौतम गंभीर, जयंत सिन्हा और हर्षवर्धन) सक्रिय राजनीति से दूरी बना चुके हैं. वहीं, मध्य प्रदेश की रीति पाठक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे चुकी हैं. 

5 बार विधायक और 2 बार सांसद रहे डॉ. हर्षवर्धन

डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली से पांच बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं. वह अपने जीवन में कोई भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव नहीं हारे. बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची में नाम नहीं आने के बाद हर्षवर्धन ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है. वह कृष्णा नगर में अपने क्लीनिक में ईएनटी सर्जन के रूप में लोगों की सेवाएं करेंगे. पोलियो उन्मूलन और कोरोना टीकाकरण में अहम भूमिका निभाने वाले इस नेता का रिपोर्ट कार्ड शानदार है. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि उम्र की वजह से ही उनका पत्ता काटा गया है.

बीजेपी ने इन नेताओं का काटा टिकट

नामउम्र
राजदीप रॉय53
होरेन सिंग बे54
पल्लब लोचन दास45
रानी ओझा71
रामेश्वर तेली53
गुहाराम अजगल्ले56
सुनील कुमार सोनी62
चुन्नी लाल साहू55
मोहन मंडावी66
डॉ. हर्षवर्धन69
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा46
मीनाक्षी लेखी56
रमेश बिधूड़ी62
मोहन कुंडारिया72
रमेश धादुक61
किरीट सोलंकी73
परबत पटेल75
रतनसिंह राठौड़64
जयंत सिन्हा60
सुदर्शन भगत54
विवेक नारायण शेजवलकर76
कृष्णपाल सिंह यादव48
राजबहादुर सिंह56
रमाकांत भार्गव70
साध्वी प्रज्ञा सिंह54
गुमान सिंह डामोर66
रंजीता कोली44
राहुल कस्वां47
देवजी पटेल47
अर्जुन लाल मीणा59
कनकमल कटारा66
प्रतिमा भौमिक54
जॉन बारला48

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: BJP की लिस्ट आने के बाद कांग्रेस ने भी बताया कब करेगी उम्मीदवारों का ऐलान, जानें