Lok Sabha Elections 2024:लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी के 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान हो चुका है. भारतीय जनता पार्टी ने पहली सूची में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 51 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. इनमें से 23 सीटें ऐसी भी हैं, जिनमें समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर चुकी है. 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बीजेपी बीच सबसे करीबी टक्कर होने की उम्मीद है. ऐसे में जानते हैं कि राज्य की 23 लोकसभा सीटों पर दोनों पार्टियों के कौन से दो उम्मीदवार आमने सामने होंगे.

यूपी की सबसे दिलचस्प सीटों में से एक बस्ती की सीट है. वहां बीजेपी के हरीश द्विवेदी के सामने राम प्रसाद चौधरी होंगे, जो कि इस बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं. पिछले चुनाव में भी इन्हीं दोनों नेताओं के बीच मुकाबला हुआ था. 2019 में हरीश की जीत हुई थी. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में बस्ती सीट मायावती के पाले में गई थी. इस वजह से राम प्रसाद हाथी चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरे थे.

इन 23 सीटों पर बीजेपी vs समाजवादी पार्टी

क्रमांकसीटसमाजवादी पार्टी उम्मीदवारबीजेपी उम्मीदवार
1संभलशफीकुर्रहमान बर्कपरमेश्वर लाल सैनी
2एटादेवेश शाक्यराजवीर सिंह
3खीरीउत्कर्ष वर्माअजय मिश्रा टेनी
4धौरहरआनंद भदौरियारेखा वर्मा
5उन्नावअनु टंडनसाक्षी महाराज
6लखनऊरविदास मेहरोत्राराजनाथ सिंह
7फर्रुखाबादडॉ. नवल किशोर शाक्यमुकेश राजपूत
8अकबरपुरराजाराम पालदेवेंद्र सिंह भोले
9बांदाशिवशंकर सिंह पटेलआरके सिंह पटेल
10फैजाबादअवधेश प्रसादलल्लू सिंह
11बस्तीरामप्रसाद चौधरीहरीश द्विवेदी
12गोरखपुरकाजल निषादरवि किशन
13मुजफ्फरनगरहरेंद्र मलिकसंजीव कुमार बलियान
14आंवलानीरज मौर्यधर्मेंद्र कश्यप
15शाहजहांपुरराजेश कश्यपअरुण कुमार सागर
16हरदोईऊषा वर्माजय प्रकाश रावत
17मोहनलालगंजआर के चौधरीकौशल किशोर
18प्रतापगढ़एसपी सिंह पटेलसंगम लाल गुप्ता
19गोंडाश्रेया वर्माकीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया
20चंदौलीवीरेंद्र सिंहमहेंद्र नाथ पांडे
21मिश्रितरामपाल राजवंशीअशोक कुमार रावत
22कैरानाइकरा हसनप्रदीप कुमार
23हमीरपुरअजेंद्र सिंह राजपूतकुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल

यह भी पढ़ेंः BJP Candidates List: MP में 7, राजस्थान-गुजरात में 5-5, जानिए BJP ने पहली लिस्ट में किन 34 सांसदों का काटा टिकट, उनकी जगह अब कौन?