Lok Sabha Elections 2024:लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो चुका है. देश की 543 लोकसभा सीटों पर 7 चरण में मतदान होंगे. यहां हम छठे चरण के बारे में बता रहे हैं. छठे चरण में कुल 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. छठे चरण में देश की राजधानी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे. यहां 25 मई को मतदान होना है. इसके अलावा हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भी मतदान होना है. देश की 543 लोकसभा सीटों पर 7 चरण में मतदान होने हैं. चुनाव के नतीजे 4 जून को जारी किए जाएंगे. मतदान की तारीखें 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून हैं.

छठे चरण में 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 57 सीटों पर चुनाव होंगे. 16 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है. 29 अप्रैल को इन 57 सीटों के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी होगा. उम्मीदवारों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 6 मई है. 7 मई को उम्मीदवारों के नाम की छटनी होगी और 9 मई नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी. 25 मई को मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी और नतीजे सामने आ जाएंगे. 6 जून को चुनाव पूरे होने की आखिरी तारीख है.

ये हैं अहम तारीखें

गजट नोटिफिकेशन29 अप्रैल
नामांकन की आखिरी तारीख6 मई
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख9 मई
मतदान की तारीख25 मई
नतीजे4 जून

छठे चरण में उत्तर-पूर्व में मतदान

छठे चरण में 2 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां राज्य की सभी सीटों पर मतदान होंगे. वहीं, 5 राज्य ऐसे हैं, जहां कुछ सीटों पर मतदान होंगे. 2 राज्य ऐसे होंगे, जहां छठे चरण में ही सभी सीटों पर मतदान खत्म हो जाएंगे. छठे चरण में अधिकतर सीटें उत्तर भारतीय राज्यों और उत्तर पूर्वी राज्यों की हैं. छठे चरण में बिहार की 8, हरियाणा की सभी 10, झारखंड की 4, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और दिल्ली की सभी 7 सीटों पर मतदान होंगे. इस चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर मतदान होंगे.