ABP Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सातों चरण का मतदान हो गया है. वोटिंग से पहले वोटर को अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था. चुनावों में किसकी नैया पार लगेगी ये तो 23 मई को नतीजों के बाद ही पता चल पाएगा. हालांकि, नतीजों से पहले एबीपी न्यूज़-नीलसन ने एग्जिट पोल के माध्यम से जनता का मूड जानने की कोशिश की है.
उत्तर प्रदेश भारतीय राजनीति को लेकर एक बात ये कही जाती है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है और ये बड़ी हकीकत भी है. लोकसभा सीटों के लिहाज से देश की सबसे बड़ी रियासत में जिस पार्टी का झंडा बुलंद होता है, उसकी गूंज दिल्ली में तक सुनी जाती है. एबीपी न्यूज़-नीलसन ने उत्तर प्रदेश का मूड जानने की कोशिश की है.
उत्तर प्रदेशकुल सीट 80 एनडीए- 33 यूपीए- 2 महागठबंधन- 45
बिहारकुल सीट- 40 एनडीए- 34 यूपीए- 6
झारखंडकुल सीटें- 14 एनडीए- 6 यूपीए- 8
महाराष्ट्रकुल सीट- 48 एनडीए- 34 यूपीए- 14
गुजरातकुल सीट- 26 एनडीए- 24 यूपीए- 2
पश्चिम बंगाल
कुल सीट- 42 बीजेपी- 16 यूपीए- 2 टीएमसी- 24
ओडिशाकुल सीट- 21 बीजेपी- 9 बीजेडी- 12
पूर्वोत्तरकुल सीट- 25 एनडीए- 13 यूपीए- 6 अन्य- 6
मध्य प्रदेश
कुल सीट- 29 एनडीए- 22 यूपीए- 7
छत्तीसगढ़कुल सीट- 11 एनडीए- 6 यूपीए- 5
राजस्थानकुल सीट- 25 एनडीए- 19 यूपीए- 6
उत्तर भारत(पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड)कुल सीट- 45 एनडीए- 25 यूपीए- 13
अन्य- 7
पंजाबकुल सीट- 13 एनडीए- 5 यूपीए- 8
उत्तराखंड
कुल सीट- 5
एनडीए- 4 यूपीए- 1
हरियाणाकुल सीट- 10 एनडीए- 7 यूपीए- 3
हिमाचल प्रदेशकुल सीट- 4 एनडीए- 4 यूपीए- 0
जम्मू-कश्मीरकुल सीट- 6 एनडीए- 2 पीडीपी- 2 एनसी- 2 कांग्रेस- 0
दिल्लीकुल सीट- 7 एनडीए- 5 यूपीए- 1 आप- 1
दक्षिण भारतकुल सीट- 128(तमिलनाडु, आंध्र, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल) एनडीए- 27 यूपीए- 53 अन्य- 48
कर्नाटककुल सीट- 28 एनडीए- 15 यूपीए- 13
किसे कितने वोट?कुल सीट- 542
एनडीए- 31% यूपीए- 22% अन्य- 47%
किसे कितनी सीट?कुल सीट- 542 एनडीए- 277 यूपीए- 130 अन्य- 135
(एनडीए में शिवसेना, यूपीए में जेडीएस शामिल है)
यह भी देखें
