एक्सप्लोरर

कैसे और कितना NDA को होगा नुकसान? इंडिया अलायंस को फायदा? सर्वे के चौंकाने वाले आंकड़े

Lok Sabha Election: इंडिया टुडे और टाइम्स नाऊ ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे किया है. सर्वे के मुताबिक चुनाव में बीजेपी आगे बढ़ते नजर आ रही है.

Lok Sabha Election 2024: 2024 लोकसभा चुनाव का समय नजदीक है और चुनाव से पहले राष्ट्र जनतांत्रिक गठबंधन  (NDA) और इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया अलायंस)  जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है. ऐसे में चुनाव को लेकर अलग-अलग सर्वे भी सामने आ रहे हैं. 

इस बीच इंडिया टुडे और टाइम्स नाऊ ने एक सर्वे किया है. दोनों ही सर्वे में बीजेपी आगे निकलती नजर आ रही है. इंडिया टुडे के सर्वे के मुताबिक लोकसभा की कुल 543 सीटों में एनडीए को 335,  इंडिया अलायंस को 168 और अन्य को 42 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, सर्वे में अकेले बीजेपी को 304 सीटें मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस को 71 सीट मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य दलों के खाते में 168 सीटें जा सकती हैं.

वहीं, टाइम्स नाऊ के सर्वे के अनुसार एनडीए को 366 सीट मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 104 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, अन्य के खाते में 73 सीटें जा सकती हैं. अगर बात करें वोट प्रतिशत की तो सर्वे में बीजेपी को 41.8 फीसदी, इंडिया ब्लॉक को 28.6 प्रतिशत और अन्य को 29.6 प्रतिशत वोट मिल सकता है.

इन राज्यों में कांग्रेस फायदा
इंडिया टुडे के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को कई राज्यों में फायदा हो सकता है. इनमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा , जम्मू कश्मीर और बिहार शामिल है. सर्वे के अनुसार कांग्रेस को महाराष्ट्र में फायदा होता दिख रहा है. यहां महाविकास अघाड़ी को 48 में 26 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, बिहार की 40 सीट में एनडीए को 32 सीटें मिल सकती हैं. यहां एनडीए को 7 सीट का नुकसान हो सकता है.

मध्य प्रदेश में बीजेपी को नुकसान
इसके अलावा मध्य प्रदेश में बीजेपी को 1 सीट का नुकसान हो सकता है. राज्य की 29 सीटों में 27 सीटें एनडीए के खाते में जा सकती हैं. तेलंगाना में भी बीजेपी को 1 सीट का नुकसान होता नजर आ रहा है. तेलंगाना की 17 सीटों में से बीजेपी को 3 मिलने की संभावना है. पिछली बार बीजेपी ने राज्य में 4 सीटें हासिल की थीं.

कर्नाटक की कुल 28 सीट में से बीजेपी को 24 सीटें मिल सकती हैं. 2019 में राज्य की 25 सीटें जीतने वाली बीजेपी को इस बार यहां 1 सीट का नुकसान हो सकता है. पिछले चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थीं. हालांकि, इस बार उसे 8 सीटे मिलती दिख रहीं है.ऐसे में पार्टी को 2 सीट का नुकसान हो सकता है. जम्मू कश्मीर में भी बीजेपी को 1 सीट का नुकसान हो रहा है. यहां बीजेपी को 5 में से 2 सीटें मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Farmer Protest: नई से पहले पुरानी गारंटियों का हिसाब करें PM मोदी, किसानों की आय दोगुनी करने की गारंटी निकली झूठ- बोले राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
Assembly Election 2026 Live: एसआईआर के कारण 250 लोगों की मौत, 60 लाख हिंदू, 30 लाख मुसलमानों के नाम वोटर लिस्ट से काटा गया- ममता बनर्जी
Live: एसआईआर के कारण 250 लोगों की मौत, 60 लाख हिंदू, 30 लाख मुसलमानों के नाम वोटर लिस्ट से काटा गया- ममता बनर्जी
'बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों...', ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन
'बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों...', ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन
‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?
‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget