एक्सप्लोरर

टिकट नहीं मिलने से नवजोत कौर सिद्धू का दर्द छलका, कहा- सीएम अमरिंदर के अलावा इस नेता ने काटा टिकट

नवजोत कौर ने दो टूक कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू से पंजाब में इसलिए प्रचार नहीं कराया जा रहा है कि क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं चाहते हैं और अपना टिकट काटने के लिए भी उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया.

नई दिल्ली: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले नवजोत सिंह सिद्भू इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं लेकिन इस बार न पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है और न उनकी पत्नी नवजोत कौर को टिकट मिला है. टिकट न मिलने पर नवजोत कौर सिद्धू का दर्द छलका है. उन्होंने इसके लिए सीधे-सीधे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी महासचिव पंजाब प्रभारी आशा सिंह पर टिकट काटने का इलज़ाम लगाया है.

कौर ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए टिकट का दावा किया था लेकिन पार्टी ने पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को इसके लिए चुना. बंसल चंडीगढ़ से चार बार सांसद रह चुके हैं. टिकट न मिलने पर नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, '' “कैप्टन साहिब और आशा कुमारी को लगता है कि मैडम सिद्धू सांसद टिकट के लायक नहीं हैं. दशहरा पर जो ट्रेन हादसा हुआ था, उसे आधार बनाकर मेरा टिकट काटा गया.''

नवजोत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि वह खुद अकेले ही पार्टी को सूबे की सभी 13 सीटों पर जिता सकते हैं. उन्होंने इस सूबे में पार्टी के चुनाव प्रचार से दूरी बरतने की ओर इशारा करते हुये कहा, ''देखिए, अमरिंदर सिंह हमारे जूनियर कप्तान हैं. राहुल गांधी हमारे सीनियर कप्तान हैं. हमारे जूनियर कप्तान ने कहा है कि वे खुद से 13 सीटें जिता सकते हैं.''

नवजोत कौर ने दो टूक कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू से पंजाब में इसलिए प्रचार नहीं कराया जा रहा है कि क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं चाहते हैं. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कई मसलों पर मतभेद बना रहता है. अब नवजोत कौर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को सिद्धू की जरूरत नहीं है, इसीलिए उनसे पंजाब में प्रचार नहीं कराया जा रहा है. बता दें कि सोमवार को सिद्धू का गला खराब होने की खबर आई जिसके बाद अभी वह प्रचार नहीं करेंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे नहीं कट सकते वोट...', वोटर लिस्ट पर ओवैसी का बड़ा बयान, जानें क्या है पूरा मामला
'ऐसे नहीं कट सकते वोट...', वोटर लिस्ट पर ओवैसी का बड़ा बयान, जानें क्या है पूरा मामला
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
WOMENS WORLD CUP 2026: ऐसी फुर्ती कहीं नहीं देखी होगी! महिला टी20 वर्ल्ड कप की ये हैं 5 बेस्ट विकेटकीपर
ऐसी फुर्ती कहीं नहीं देखी होगी! महिला टी20 वर्ल्ड कप की ये हैं 5 बेस्ट विकेटकीपर

वीडियोज

Sansani | Crime News: डांस की महफिल में मनचले की घुसपैठ! | Haryana Dancer
12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे नहीं कट सकते वोट...', वोटर लिस्ट पर ओवैसी का बड़ा बयान, जानें क्या है पूरा मामला
'ऐसे नहीं कट सकते वोट...', वोटर लिस्ट पर ओवैसी का बड़ा बयान, जानें क्या है पूरा मामला
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
WOMENS WORLD CUP 2026: ऐसी फुर्ती कहीं नहीं देखी होगी! महिला टी20 वर्ल्ड कप की ये हैं 5 बेस्ट विकेटकीपर
ऐसी फुर्ती कहीं नहीं देखी होगी! महिला टी20 वर्ल्ड कप की ये हैं 5 बेस्ट विकेटकीपर
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
Embed widget