नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की एक रैली में कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी का जीवन नंबर वन भ्रष्टाचारी नेता के तौर पर बीता. पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आपकी अपने बारे में जो राय है उसे आप मेरे पिता पर थोपकर बच नहीं सकते. राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा कि आपका कर्म आपका इंतजार कर रहा है. लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी लड़ाई खत्म हो गई है. आपको मेरी ओर से प्यार.
राहुल गांधी ने कहा, "लड़ाई खत्म हो गई है. आपका कर्म आपका इंतजार कर रहा है. आपकी अपने बारे में जो राय है उसे मेरे पिता पर थोपकर आप बच नहीं सकते हैं. आपको मेरी ओर से प्यार"
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार फिर एक पाक इंसान के शहादत का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत का अपमान कर रहे हैं. प्रियंका गाधी ने कहा कि पीएम मोदी को जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी है. प्रियंका ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश धोखेबाजों को कभी माफ नहीं करता है.
कांग्रेस महासचिव ने कहा, "शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया. जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी. हां, मोदी जी यह देश धोखेबाज़ी को कभी माफ नहीं करता."
पीएम मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक ऐसे व्यक्ति जिनका निधन 1991 में हो गया उनकी बदनामी कर शालीनता की सारी हदें पार कर दी है. उन्होंने पीएम मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि क्या वह कुछ पढ़ते हैं. क्या वह जानते हैं पूर्व पीएम राजीव गांधी पर लगे चार्ज को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था.
यूपी की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिये बगैर कहा, ''आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था. लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया.
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार में मंत्री जयंत सिन्हा की फिसली जुबान, आतंकी मसूद अजहर को ‘जी’ कहकर संबोधित कियाEC ने एक और मामले में पीएम मोदी को दी क्लीन चिट, अब तक 6 मामलों में दे चुका है राहतJ&K: महबूबा मुफ्ती की अपील- रमजान के दौरान सीजफायर का एलान करे सरकारदेखें वीडियो-