प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच न हो तो कमाई नहीं होती है.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच न हो तो कमाई नहीं होती है, उसी तरह अब राजनीतिक विश्लेषकों की वाराणसी के चुनाव में दिलचस्पी खत्म हो गई है. पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक विश्लेषकों ने बुधवार के रोड शो को देखने के बाद मान लिया है कि वाराणसी से पीएम मोदी जीत गए हैं. पीएम मोदी ने यहां कहा कि वह जीते-हारे इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. गंगा मैया उनकी जीत-हार को देख लेगी. उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से कहा कि इस चुनाव में कई रिकॉर्ड तोड़ने हैं और दुनिया को दिखा देना है कि मई महीने की गर्मी में भी सबसे अधिक मतदान हो सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद दिन के 11:30 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उनके नामांकन के समय एनडीए के बड़े नेताओं में- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान मौजूद रहेंगे.बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय मंत्री के भी पीएम मोदी के नामांकन के समय मौजूद रहने की खबर है. यह भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह को लेकर साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, कहा- आतंकी का समापन करने के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ानामांकन से पहले पीएम मोदी ने वाराणसी से मांगी अनुमति, कहा- चौकीदार निष्ठा-ईमानदारी से नहीं हटेगाCJI के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित आंतरिक जांच समिति में जस्टिस इंदु मल्होत्रा नियुक्त