गोहपुर (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के गोहपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस पार्टी की नीतियों के कारण पूर्वोत्तर के राज्य 1970 के दशक से घुसपैठ की समस्या झेल रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में कहा कि यहां के युवाओं को बुजुर्गों से इस बारे में जानना चाहिए कि किस तरह से कांग्रेस ने असम के साथ बार-बार विश्वासघात किया है. पीएम मोदी की शनिवार को असम में यह दूसरी रैली थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘क्या असम के लोग उन लोगों का समर्थन करेंगे जो देश हित के खिलाफ काम कर रहे हैं? जो लोग हमारे देश की प्रगति का समर्थन नहीं करते, क्या वे असम के विकास की फिक्र करेंगे?’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों को धोखा दिया लेकिन ‘चौकीदार’ घुसपैठ, आतंकवाद और भ्रष्टाचार से लड़ेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रहित में जनसंघ और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे कद्दावर नेता ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान बांग्लादेश के समर्थन में अपनी आवाज उठाई थी.

यह भी पढ़ें-

बीजेपी के साथ संबंध पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- पहले मनमुटाव था, अब सब ठीक हैगोवा: मनोहर पर्रिकर के बेटे राजनीति में रख सकते हैं कदम लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस का प्रचार अभियान सुस्त, अप्रैल से दम भरेगी पार्टीदेखें वीडियो-