नई दिल्ली: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए नामाकंन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने सातों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है जबकि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को तकरीबन अंतिम रूप दे दिया और नामों की जल्द घोषणा की उम्मीद है.

बीजेपी को भी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना है. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सही वक्त पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी. नामांकन पर्चा भरने की अंतिम तारीख 23 अप्रैल है. इस दौरान गुड फ्राइडे और रविवार पड़ने की वजह से दो दिन छुट्टी रहेगी.

नामांकनों की जांच 24 अप्रैल को की जाएगी जबकि नामांकन वापस लेने की तारीख 26 अप्रैल है. दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है जबकि 23 मई को परिणाम आएंगे.

राहुल गांधी ने BJP के चुनाव प्रचार के खर्च पर उठाए सवाल, कहा- करोड़ों रुपये का प्रचार कहां से हो रहा है?

यह भी देखें