नई दिल्ली: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के डिग्री को लेकर उनपर हमला बोला है. सिद्धू ने ट्वीट कर स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा है कि 2024 के चुनाव से पहले स्मृति KG क्लास में एडमिशन ले लेंगी.

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, '' स्मृति ईरानी जी 2014 में BA पास थी. 2019 के चुनाव में बारहवीं पास हो गई. मुझे लगता है 2024 के चुनाव से पहले केजी (KG) क्लास में एडमिशन ले ही लेंगी.''

बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री पर उस वक्त विवाद शुरू हुआ जब 2004 के लोकसभा चुनावों के दौरान दिए गए हलफनामे में स्मृति ईरानी ने अपनी शैक्षणिक योग्यता बताते हुए कहा था कि उन्होंने 1996 में डीयू से पत्राचार में बीए पूरा किया था. वहीं उसके बाद के हलफनामों में वह  12वीं पास अपनी शैक्षणिक योग्यता बताई थी.

सिद्धू ने गुरुवार को बोला बीएम मोदी पर हमला नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को एक चुनावी रैली में कहा कि पीएम मोदी लोगों को बांट रहे हैं. मंदिर मस्जिद की बात कर रहे हैं. मैं कहता हूं ना मंदिर की बात हो ना मस्जिद की बात हो जनता भूखी है पहले निवालों की बात हो. औरत के सम्मान की बात हो, गंगा साफ़ होने की बात हो, नौजवान के रोज़गार की बात हो, लोगों के पेट खाली है और तुम योगा कर रहे हो.

नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा था, '' मेक इन इंडिया की बात करते है मोदी जी, सरदार पटेल का पुतला चीन से लाया, राफेल फ़्रांस से, बुलेट ट्रेन जापान से तो भारत की जनता से क्या काम करवाओंगे मोदी जी क्या पकोड़े तलवाओगे.'' उन्होंने कहा, '' मोदी इतिहास में केवल दो योजनाओं के लिए जाने जाएंगे एक पकोड़े योजना और भगोड़ा योजना.''

सिद्धू ने कहा, '' पीएम मोदी जब तुम पैदा नहीं हुए थे तब अंबेडकर साहब मे संविधान रच दिया था. जब तुम्हारी मम्मी तुम्हें खिला रही थी तब चाचा नेहरु ने अंतरिक्ष में यान भेज दिया था देश में हरित क्रांति आ गई थी. जब तुम स्कूल जाने लगे तब नेहरु मे आयआयएम, आयआयटी बनवा दिए थे और जब तुम आरएसएस की शाखा में डंडी चलाते थे तब कांग्रेस की सरकारों मे तीन महायुद्ध जीत लिए थे.''

यह भी देखें