Lok Sabaha Election 2019: 17वीं लोकसभा और चार राज्यों (आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम) के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है. इसके तहत सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होने मतदान होंगे और 23 मई को मतों की गिनती होगी. 2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव नौ चरण में कराया गया था.

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये 18 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरु हो जायेगी. जो कि 23 मई को मतगणना के बाद 27 मई को पूरी होगी. तीन राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ऐसे हैं जहां सभी सात चरणों में वोटिंग होगी. जानें आपके संसदीय क्षेत्र में कब है चुनाव-

उत्तर प्रदेशपहला चरण, 11 अप्रैल कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 18 मार्च को जारी होगी. जबकि मतदान 11 अप्रैल को होगा. इस चरण में कुल 8 सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे.

दूसरा चरण, 18 अप्रैल दूसरे चरण की अधिसूचना 19 मार्च को जारी होगी, जिसका मतदान 18 अप्रैल को होगा. इस चरण में भी कुल 8 लोकसभा सीटों नगीना (सु.), अमरोहा, बुलंदशहर (सु.), अलीगढ़, हाथरस (सु.), मथुरा, आगरा (सु.) और फतेहपुर सीकरी के लिए वोट पड़ेंगे.

तीसरा चरण, 23 अप्रैल चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी. इसके तहत मतदान 23 अप्रैल को होगा. इस चरण में 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत के लिए वोट डाले जाएंगे.

चौथा चरण, 29 अप्रैल चौथे चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी होगी. इसका मतदान 29 अप्रैल को होगा इस चरण में कुल 13 सीटों शाहजहांपुर (सु.), खीरी, हरदोई (सु.), मिश्रिख (सु.), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (सु.), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन (सु.), झांसी और हमीरपुर के लिए वोट पड़ेंगे.

पांचवां चरण, 6 मई पांचवें चरण के लिए अधिसूचना 10 अप्रैल को जारी होगी जबकि मतदान 6 मई को होगा. पांचवें चरण में कुल 14 सीटों धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज (सु.), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी (सु.), बाराबंकी (सु.), फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा.

छठा चरण, 12 मई छठे चरण के चुनाव की अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी होगी जबकि इस चरण का मतदान 12 मई को होगा. इस चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज (सु.), आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर (सु.) और भदोही समेत कुल 14 सीटों के लिए मतदान होगा.

सातवां चरण, 19 मई लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की अधिसूचना 22 अप्रैल को जारी की जाएगी. इसके तहत मतदान 19 मई को होगा. इस चरण में महराजगंज, गोरखपुर कुशीनगर देवरिया बांसगांव (सु.), घोसी सलेमपुर बलिया गाजीपुर चंदौली वाराणसी मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (सु.) समेत कुल 13 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे.

बिहारपहला चरण, 11 अप्रैल- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई दूसरा चरण, 18 अप्रैल-किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका तीसरा चरण, 23 अप्रैल- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया चौथा चरण, 29 अप्रैल-दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर पांचवां चरण, 6 मई-सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर छठा चरण, 12 मई- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज सातवां चरण, 19 मई- नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद और काराकाट

पश्चिम बंगालपहला चरण, 11 अप्रैल- कूचबिहार, अलीपुरद्वार दूसरा चरण, 18 अप्रैल-जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग, रायगंज तीसरा चरण, 23 अप्रैल- बालूरघाट, माल्दा उत्तर, माल्दा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शीदाबाद चौथा चरण, 29 अप्रैल- बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम पांचवां चरण, 6 मई-बाणगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हूगली, आरामबाग़ छठा चरण, 12 मई-तामलुक, कांठी, घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बाँकुरा, बिष्णुपुर सातवां चरण, 19 मई- दमदम, बरसात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर

झारखंडपहला चरण, 29 अप्रैल-चतरा, लोहारडगा, पलामू दूसरा चरण, 6 मई-कोडरमा, रांची, खूंती, हजारीबाग. तीसरा चरण, 12 मई- गिरिध, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम चौथा चरण, 19 मई- राजमहल, दुमका, गोड्डा

राजस्थानपहला चरण, 29 अप्रैल- 13 लोकसभा क्षेत्र टोंक- सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 29 अप्रैल को मतदान होगा. सूबे में पहले चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी होगी.

दूसरा चरण, 6 मई-अधिसूचना 10 अप्रैल को जारी होगी. इस चरण में 12 लोकसभा क्षेत्रों श्रीगंगानर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में छह मई को मतदान होगा.

महाराष्ट्रपहला चरण, 11 अप्रैल- वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम दूसरा चरण, 18 अप्रैल-बुलढाणा, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर. तीसरा चरण, 23 अप्रैल- जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगड, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माढा, सांगली, सात, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हातकणंगले. चौथा चरण, 29 अप्रैल- नंदुरबार, धुले, दिंडोरी, नाशिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी.

गोवा

गोवा में लोकसभा चुनाव और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 23 अप्रैल को होंगे. गोवा में लोकसभा की दो सीटें उत्तरी गोवा तथा दक्षिण गोवा हैं. दोनों सीटों पर पिछला चुनाव भाजपा ने जीता था.

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण (11 अप्रैल) में एक लोकसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित बस्तर में वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण (18 अप्रैल) में तीन लोकसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में वोट डाले जाएंगे. तीसरे चरण (23 अप्रैल) में सात लोकसभा क्षेत्र रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जॉजगीर-चाम्पा, दुर्ग और सरगुजा में निर्वाचन होगा.

मध्य प्रदेशपहला चरण, 29 अप्रैल- सीधी, शहडोल,जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा. दूसरा चरण, 6 मई- टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद,बैतूल तीसरा चरण, 12 मई- मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल,राजगढ़. चौथा चरण, 19 मई- देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन, खंडवा

उड़ीसापहला चरण, 11 अप्रैल-कालाहांडी, नबरंगपुर, बहरामपुर, कोरापुट दूसरा चरण, 18 अप्रैल-बारगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का तीसरा चरण, 23 अप्रैल-संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर चौथा चरण, 29 अप्रैल- मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर. केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर

जम्मू-कश्मीरपहला चरण, 11 अप्रैल- बारामुला, जम्मू दूसरा चरण, 18 अप्रैल- श्रीनगर, ऊधमपुर तीसरा चरण, 23 अप्रैल- अनंतनाग सीट (अनंतनाग जिला) चौथा चरण, 29 अप्रैल- अनंतनाग सीट (कुलगाम जिला) पांचवां चरण, 6 मई-अनंतनाग सीट (शोपियाँ और पुलवामा), लद्दाख

कर्नाटकपहला चरण, 18 अप्रैल- उडुपी चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, टुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बंगलौर ग्रामीण, बंगलौर उत्तर, बंगलौर मध्य, बंगलौर दक्षिण, चिक्कबल्लापुर, कोलार. दूसरा चरण, 23 अप्रैल- चिक्कोडी, बेलगाम, बगलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचुर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावानगेरे, शिमोगा

त्रिपुरा पहला चरण, 11 अप्रैल- त्रिपुरा पश्चिम दूसरा चरण, 18 अप्रैल- त्रिपुरा पूर्व

मणिपुर पहला चरण, 11 अप्रैल- बाहरी मणिपुर दूसरा चरण, 18 अप्रैल- भीतरी मणिपुर

असम पहला चरण, 11 अप्रैल- तेज़पुर, कालियाबोर, जोरहाट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर दूसरा चरण, 18 अप्रैल- करीमगंज, सिलचर, स्वायत्तशासी ज़िले, मांगलडोई, नौगोंग तीसरा चरण, 23 अप्रैल- धुबरी, कोकराझार, बारपेटा, गुवाहाटी

गुजरात 26 सीटों पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा.

उत्तराखंड और तेलंगाना उत्तराखंड की सभी 5 सीटों और तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान.

दिल्ली दिल्ली की सभी 7 सीटों पर छठे चरण में 12 मई को होगा मतदान.

आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट.

तमिलनाडु तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

पंजाब पंजाब की सभी 13 सीटों पर अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा.

हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर सातवें चरण में 19 मई को वोटिंग होगी.

मिजोरम मिजोरम में एकमात्र लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को सात लाख से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे.