नई दिल्ली: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में आज चौथे चरण का चुनाव हो रहा है. आज के चुनाव में नौ राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है जिसमें कुल 961 कैंडिडेट मैदान में हैं. इन कैंडिडेट्स के भाग्य का फैसला 12.83 करोड़ मतदाता करेंगे जिसमें पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या 6.75 और 6.08 करोड़ हैं. 72 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए 1,40,852 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

देश की दोनों ही सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस से 58 उम्मीदवार आज के चुनाव रण में हैं. अन्य पार्टियों की बात करें तो बीएसपी से 54, शिवसेना से 21, एआईटीसी से 11, सीपीआई से 10, एसपी से 10 और सीपीएम से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं.

चौथे चरण के चुनाव में कई वीआईपी कैंडिडेट्स की किस्मत भी दांव पर लगी है. इसमें बेगूसराय से गिरिराज सिंह, आसनसोल से बाबुल सुप्रियो, उजियारपुर से उपेंद्र कुशवाहा, मुंबई साउथ से मिलिंद देवड़ा, बेगूसराय से कैन्हया कुमार, दरभंगा से अब्दुल बारी सिद्दीकी, अजय सिंह, नकुलनाथ, कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल, मुंबई नॉर्थ उर्मिला मातोंडकर, पूनम महाजन और मुंबई नॉर्थ सेंट्रल प्रिया दत्त जैसे बड़े नाम हैं. यह भी पढ़ें-

मुंबई की 6 सीट पर भी वोटिंग: उर्मिला, प्रिया, मिलिंद देवड़ा, गोपाल और संजय निरुपम की किस्मत का होगा फैसला

लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग आज, महाराष्ट्र की 17, यूपी की 13 सीट पर वोटिंगकमलनाथ का अजीबोगरीब बयान, कहा- क्या BJP नेताओं की पत्नियां जेवर बेचकर चुनाव खर्च उठा रही हैं?