नई दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. दरअसल, 93 साल के सुखराम और आश्रय पिछले दिनों बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. सुखराम ने इसे अपनी 'घर वापसी' बताया था.

कांग्रेस ने आश्रय को मंडी से उम्मीदवार घोषित करने के साथ शिमला से धनीराम सांडिल को टिकट दिया है. गुजरात की बारदोली सीट से तुषार चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 313 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे. वहीं गुरुवार 23 मई को नतीजों का एलान किया जाएगा.

मोदी के 15 लाख रुपये के वादे से 'NYAY योजना' का विचार आया- राहुल गांधी

यह भी देखें