नई दिल्ली: बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में मौजूदा सभी 10 सांसदों को टिकट नहीं देने का फैसला किया है. बीजेपी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने बताया कि पार्टी ने नए उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया है. अनिल जैन ने कहा है कि पार्टी छत्तीसगढ़ में सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए उम्मीदवारों को उतारेगी. उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश बीजेपी ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को सांसदों के नाम काटने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूरी दे दी गयी.
अब खबर है कि छत्तीसगढ़ से लोकसभा चुनाव में बीजेपी कई विधायकों और पूर्व मंत्रियों को उतार सकती है. जिन लोगों को पार्टी टिकट दे सकती है उनमें रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव से रमन सिंह, दुर्ग से प्रेम प्रकाश पांडे और बिलासपुर से अमर अग्रवाल जैसे नाम हो सकते हैं.
सूत्रों ने बताया कि बीजेपी इस पर भी विचार कर रही है कि मौजूदा सांसदों के परिवार के भी किसी सदस्य चुनाव में नहीं उतारा जाए. पार्टी ने यह मानदंड अपनाया तो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की संभावित उम्मीदवारी भी सवालों के घेरे में आ जाएगी, क्योंकि उनके पुत्र अभिषेक सिंह वर्तमान सांसद हैं.
फिलहाल दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है जिसमें अंतिम फैसला लिया जाना है. पूर्व सीएम रमन सिंह राजनंदगांव सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. आने वाले वक्त में तस्वीर साफ होगी जब बीजेपी अपनी पहली लिस्ट जारी करेगी.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीट है. 2014 के चुनाव में 10 सीटों पर बीजेपी ने और 1 पर कांग्रेस ने कब्जा किया था.
BJP ने हिंदुत्व पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने कहा हिंदू हैं प्रियंका गांधी
पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में इस साल होली नहीं मनाएगी CRPF
यूपी: 'साथी' के साथ से 'महागठबंधन से महापरिर्वतन' - अखिलेश यादव
यह भी देखें
